हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अगर बच्चे को लग गई है ‘बुरी नजर’ तो करें ये उपाय, मिलेगी राहत

विज्ञापन
Image Credit: commons.wikimedia.org

Nazar ke Upay: अक्सर छोटे बच्चों को नजर लग जाती है। नजर लगने के बाद वे बीमार हो जाते हैं, खाना-पीना छोड़ देते हैं और हर वक्त बीमार रहने लगते हैं। आम तौर पर ऐसे समय में दवाईयां भी अपना असर नहीं दिखाती है। कई बार बड़ों को भी नजर लग जाती है और उनके काम-धंधे तथा परिवार में बिना वजह ही अड़चनें आने लगती हैं। ऐसे समय में आप शास्त्रों में बताए गए कुछ आसान से उपाय करके नजर हटा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Tone Totke: लाल किताब के इन उपायों को करते ही रातोंरात बदलेगी किस्मत, जानिए कैसे करना है

इन उपायों से हटेगी नजर (Nazar ke Upay)

  1. जिस भी बच्चे या व्यक्ति की नजर उतारनी है, उसे सामने बैठा लें। अब दो लाल सूखी मिर्च, सेंधा नमक और सरसों के दाने लेकर उस पर से 3 बार उतार लें। अब इस पूरी सामग्री को जलते चूल्हे में डाल कर जला दें। इस उपाय से तुरंत ही नजर उतर जाएगी।
  2. जिस बच्चे या व्यक्ति पर नजर लगी है तो गजानन गणपति या हनुमानजी की प्रतिमा पर चढ़े हुए चोले से थोड़ा सा सिंदूर लेकर उसके ललाट पर लगा दें। इससे तुरंत ही नजर तथा अन्य टोने-टोटके का असर समाप्त होने लगेगा।
  3. एक अन्य उपाय के अनुसार नजर लगे हुए व्यक्ति का झूठा दूध या भोजन काले कुत्ते को दे देना चाहिए। यदि वह उसे ग्रहण कर लेता है तो नजर उतर जाएगी। अन्यथा इस उपाय को तब तक करना चाहिए, जब तक कि वह उसे झूठे दूध को पी न लें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola