---विज्ञापन---

Jyotish Tips: जानिए क्यों नहीं रुकना चाहिए बिल्ली के रास्ता काटने पर

Jyotish Tips: आपने बहुत बार देखा होगा कि बिल्ली के रास्ता काट जाने पर बहुत से लोग जहां के तहां ही रुक जाते हैं। वे एक कदम भी आगे नहीं बढ़ते हैं। यही नहीं, वे जब तक आगे नहीं बढ़ते जब तक कि कोई दूसरा व्यक्ति पहले आगे नहीं जाएं। कुछ लोग इसे अंधविश्वास मानते […]

Jyotish Tips: आपने बहुत बार देखा होगा कि बिल्ली के रास्ता काट जाने पर बहुत से लोग जहां के तहां ही रुक जाते हैं। वे एक कदम भी आगे नहीं बढ़ते हैं। यही नहीं, वे जब तक आगे नहीं बढ़ते जब तक कि कोई दूसरा व्यक्ति पहले आगे नहीं जाएं। कुछ लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं और कुछ इसे धार्मिक विश्वास से जोड़ कर इसे जरूरी मानते हैं।

यह भी पढ़ें: सूर्य की शनि के साथ हुई युति, इन लोगों को कर देगी पूरी तरह बर्बाद

---विज्ञापन---

बिल्ली के रास्ता काटने पर यह हैं मान्यताएं (Jyotish Tips)

कुछ ज्योतिषियों के अनुसार बिल्ली के रास्ता काटने पर व्यक्ति को रुक जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया जाए तो व्यक्ति का बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। हालांकि अन्य ज्योतिषियों के अनुसार ऐसा कुछ नहीं होता है। यदि पश्चिमी सभ्यताओं की बात करें तो वहां पर बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ तो नहीं माना जाता परन्तु वहां अन्य अंधविश्वास चलते हैं।

भारत में भी बिल्ली को राहु का कारक माना गया है। यही कारण है कि बिल्ली के रास्ता काटने पर लोग जहां के तहां रुक जाते हैं। उनका मानना है कि बिल्ली का रास्ता काटना वास्तव में अशुभ नहीं है वरन भविष्य में घटने वाली किसी अशुभ घटना का संकेत देता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: करें ये उपाय, कर्जे से मिलेगी मुक्ति, घर की तिजोरियां भी भर जाएंगी

धार्मिक विद्वानों के अनुसार भी बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ नहीं है वरन किसी अनिष्ट का संकेत है। ऐसे में बिल्ली के रास्ता काटने पर रुकना नहीं चाहिए बल्कि भविष्य में आने वाले संकट के निवारण के उपाय करने चाहिए। ऐसा करने से आप निश्चित रूप से खुद को सभी समस्याओं से बचा सकेंगे।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Mar 16, 2023 12:43 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola