Jyotish Tips: ज्योतिष में चन्द्रमा को मन का कारक बताया गया है। सफेद वस्तुएं चन्द्रमा का कारक हैं। यही कारण है कि जन्मकुंडली में चन्द्र दोष होने पर ज्योतिषी दूध और अन्य सफेद वस्तुओं के उपाय बताते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार दूध एक बहुत ही महत्वपूर्ण तंत्र सामग्री है। यही कारण है कि विभिन्न प्रकार के तंत्र-मंत्र प्रयोगों में इसका प्रयोग किया जाता है।
भगवान शिव चन्द्रमा को सदैव अपने शीश की जटाओं में धारण करते हैं। इस वजह से भी उनका दूध से अभिषेक किया जाता है। इसी प्रकार कच्चे दूध के बहुत से उपयोग हैं जिन्हें करके आप अपने समस्त संकटों से मुक्ति पा सकते हैं। जानिए दूध के ऐसे ही कुछ तंत्र प्रयोगों के बारे में
यह भी पढ़ेंः SHIVJI KE UPAY: भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं शिव पुराण के ये उपाय
कच्चे दूध के उपाय (Jyotish Tips and Doodh Ke Upay)
जन्मकुंडली में समस्त ग्रह दोष दूर करने के लिए
यदि किसी व्यक्ति की जन्मकुडंली में ग्रह दोष बहुत प्रबल हो रहे हैं, अथवा वह राहू, शनि, केतु जैसे ग्रहों के कारण दुख पा रहा है तो दूध का प्रयोग करना चाहिए। इसके लिए सोमवार के दिन आरंभ करके लगातार अगले 41 दिनों तक भगवान शिव पर रोजाना कच्चा दूध चढ़ाएं। इससे सभी ग्रहों का दोष दूर होगा और वे अच्छा असर देने लगेंगे।
घर में शांति तथा सुखद वातावरण पाने के लिए
घर में क्लेश को शांत करने के लिए भी दूध का एक बहुत ही अच्छा उपाय है। इस उपाय में आपको अपने इष्ट देवता को प्रतिदिन थोड़े से कच्चे दूध में शक्कर मिलाकर अर्पित करना है। थोड़ी देर उनके सामने रहने दें तथा उनसे अपने कष्ट हरने की प्रार्थना करें। अब इस दूध को परिवार सहित प्रसाद स्वरूप में ग्रहण कर लें। प्रतिदिन ऐसा करने से आपके घर में शांति का स्थाई रूप से वास हो जाएगा।
यह भी पढ़ेंः आज कर लेंगे ये उपाय तो पलक झपकते दूर होगी हर मुश्किल
रोगों से मुक्ति पाने के लिए उपाय (Jyotish Tips)
कई बार रोग इतने प्रबल हो जाते हैं कि व्यक्ति के जीने-मरने का प्रश्न बन जाता है। इस स्थिति में सोमवार की रात्रि को 9 बजे बाद किसी शिव मंदिर में जाएं। वहां पर कच्चे दूध में जल मिलाकर “ॐ जूं स:” मंत्र का जप करते हुए जल मिश्रित कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। यह अभिषेक 108 बार करना है और लगातार 43 दिनों तक करना होता है। ऐसा करने से बड़े से बड़ा रोग भी शांत हो जाता है।
समस्त चिंताओं के निवारण के लिए
सोमवार के दिन दूध में चावल मिलाकर खीर बनाएं। अब इस खीर को भगवान शिव के भोग लगाएं और पूरी की पूरी खीर गरीब बच्चों अथवा भिखारियों में बांट दें। ऐसा करने से सभी प्रकार की चिंताओं से तुरंत ही मुक्ति मिल जाएगी। यदि रात को बुरे सपने आते हैं तो वे भी जल्द खत्म हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Shiv Puran ke Upay: बड़े-से-बड़े संकट की काट हैं प्रदोष के उपाय परन्तु रखें ये सावधानियां
आर्थिक समस्याओं से निजात पाने के लिए
कई बार व्यक्ति लाख प्रयासों के बाद भी पर्याप्त धन नहीं कमा पाता है। इस स्थिति में रविवार की रात्रि एक गिलास दूध भरकर अपने सिर के पास रख कर सोएं। अगले दिन बिना किसी से कुछ बोले इस दूध को बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। ऐसा लगातार सात रविवारों तक करना है। इस उपाय को आरंभ करते ही धन की आवक शुरू हो जाएगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines