Jyotish Tips: ज्योतिष में अलग-अलग देवताओं की पूजा के लिए अलग-अलग पुष्पों तथा पौधों की पत्तियों का प्रयोग बताया गया है। फिर भी कई पुष्प ऐसे होते हैं जिन्हें किसी भी देवी-देवता को चढाने से सभी इच्छाएं पूर्ण होते हैं। इन पुष्पों को चढ़ाने से सभी देवता अत्यन्त प्रसन्न होते हैं और समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
ज्योतिषाचार्य एम.एस. लालपुरिया के अनुसार कमल का पुष्प भी एक ऐसा ही पुष्प है। उनके अनुसार समस्त देवियों को यह पुष्प अत्यन्त प्रिय है। साथ ही बहुत से देवी-देवता भी कमल पर ही विराजमान होते हैं। यही कारण है कि इसे समस्त पुष्पों में सर्वाधिक पवित्र माना गया है। कमल पुष्प किसी भी देवी-देवता को चढ़ाकर उनसे मनचाहा वरदान प्राप्त किया जा सकता है। हालांकि अलग-अलग देवताओं को अलग-अलग रंग के पुष्प चढ़ाने चाहिए।
यह भी पढ़ें: अमावस्या को इन इन टोटकों को करते ही चमक उठेगा भाग्य
किस देवता को कौनसा कमल चढ़ाना चाहिए
वैसे तो कमल किसी भी रंग का हो, पवित्र ही माना जाता है, फिर भी गुलाबी और श्वेत कमल को सर्वाधिक पवित्र माना गया है। मां लक्ष्मी, पार्वती तथा इन्द्र आदि देवताओं को गुलाबी या लाल रंग के कमलपुष्प चढ़ाने चाहिए। ज्योतिष के अनुसार भगवान शिव, मां सरस्वती, भगवती काली, ब्रह्माजी आदि को सफेद कमलपुष्प अर्पित करना चाहिए। भगवान विष्णु तथा उनके अवतार यथा राम, कृष्ण आदि को पीले या नीले रंग का कमलपुष्प चढ़ाना चाहिए। इसी प्रकार अलग-अलग देवताओं को अलग-अलग रंग के कमलपुष्प चढ़ाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: मनीप्लांट नहीं इस पौधे को घर में लगाने से चमकेगा भाग्य, तुरंत दिखेगा चमत्कार
ब्रह्मकमल चढ़ाने से पूरी होगी हर मनोकामना (Jyotish Tips)
समस्त सृष्टि में सर्वाधिक शुभ पुष्प ब्रह्मकमल को माना जाता है। कहा जाता है कि यह हिमालय की तलहटियों में मिलता है। यह पूरे वर्ष में केवल एक बार ही खिलता है और वह भी केवल एक रात्रि के लिए। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस पुष्प को किसी भी देवी-देवता को चढ़ा दिया जाए तो वह निश्चित रूप से प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के समस्त मनोरथों को पूर्ण करते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
7 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines