Jyotish Tips: कहा जाता है कि जब भी व्यक्ति की मृत्यु का समय नजदीक आता है तो उसे प्रकृति बहुत सारे संकेत देने लगती हैं। इन संकेतों को यदि समझ लिया जाए तो आदमी अपनी मौत के सही समय का काफी हद तक अंदाजा लगा सकता है। ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया से जानिए ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में
यह भी पढ़ें: सपने में मोर देखना होता है शुभ, अथाह पैसे के साथ-साथ मिलती हैं खुशियां भी
इस तरह होता है मृत्यु का पूर्वाभास (Jyotish Tips)
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब भी किसी व्यक्ति को शीशे में अपना प्रतिबिंब दिखना बंद हो जाए तो मानना चाहिए कि उसकी मृत्यु कुछ ही घंटों बाद हो सकती है। इस तरह की कई घटनाओं का पुराणों में भी वर्णन किया गया है।
- यदि व्यक्ति का स्वास्थ्य पूरी तरह सही है फिर भी दीपक बुझने के बाद उसकी लौ से उठने वाली महक आना बंद हो जाए तो यह संकेत है कि ऐसे व्यक्ति की मृत्यु लगभग एक हफ्ते में हो सकती है।
- बहुत से लोगों को अपनी मृत्यु के लगभग 10 से 15 दिन पूर्व ही अपने मृत परिजन तथा पूर्वज दिखने लगते हैं। कहा जाता है कि मरने वाला व्यक्ति उन्हें अपनी जागती आंखों से भी देख पाता है।
- कहा जाता है कि जब भी मौत का वक्त नजदीक आता है तो लगभग एक माह पूर्व से ही व्यक्ति को अपने पूरे जीवन में किए गए कर्म याद आने लगते हैं। उसने जीवन में जो भी अच्छे या बुरे कर्म किए हैं, वो सब उसे दिखाई देने लगते हैं।
- शिव महापुराण के अनुसार हमारा शरीर भी काफी पहले से ही मृत्यु के संकेत देने लगता है। माना जाता है कि जब पूरा शरीर नीला पड़ जाए या शरीर पर बिना बीमारी या अन्य किसी कारण के बहुत ज्यादा लाल रंग के निशान दिखाई देने लगे तो ऐसे व्यक्ति की मृत्यु लगभग छह महीने में होती है।
- पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जो लोग धर्म-कर्म करने वाले तथा सात्विक जीवन जीने वाले होते हैं। उन्हें अपने स्वपनों के जरिए भी मृत्यु के समय का सही पता चल जाता है।
यह भी पढ़ें: शुक्रवार को ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा, नौकरी में होगा प्रमोशन, बिजनेस में भी मुनाफा मिलेगा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
6 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines