Jyotish Tips: हिंदू धर्म में ललाट पर तिलक लगाने का बहुत महत्व बताया गया है। माना जाता है कि ललाट पर तिलक लगाना व्यक्ति के आज्ञा चक्र को जागृत करता है। इसी तरह अलग-अलग चीजों का तिलक लगाना भी अशुभ ग्रहों के असर को दूर करता है।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार वैदिक परंपरा में अलग-अलग सामग्रियों का उपयोग तिलक लगाने के लिए किया जाता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किसके अनुयायी है और आपका उद्देश्य क्या है। यदि गृहस्थ हैं तो तिलक अलग प्रकार का होगा, इसी प्रकार सन्यासियों के लिए तिलक अलग प्रकार का होगा। जानिए इस संबंध में विस्तार से
यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं करते हनुमानचालिसा के पाठ में ये गलती, वर्ना हो जाएंगे बर्बाद
इन चीजों से लगाया जाता है तिलक (Jyotish Tips)
तिलक लगाने के लिए कई प्रकार की सामग्रियों का प्रयोग होता है। इनका उद्देश्य देवी-देवता और भक्तों के उद्देश्य पर निर्भर करता है।
- चंदन: शास्त्रों में चंदन के तिलक को सर्वोत्तम माना गया है। परन्तु अलग-अलग देवताओं के लिए अलग-अलग रंग के चंदन का प्रयोग किया जाता है। भगवती की आराधना में लाल चंदन, विष्णु की आराधना में पीले चंदन और शिव की आराधना में श्वेत चंदन का प्रयोग किया जाता है।
- कुंकुम: यह रोली जैसा एक पाउडर होता है। इसका प्रयोग सामान्य पूजा-पाठ में किया जाता है। इसे सभी देवताओं की पूजा में उपयोग किया जा सकता है।
- अष्टगंध: यह आठ अलग-अलग पदार्थों (चंदन, केसर, हल्दी, घी, दुग्ध, गोबर, जटामासी और बिल्वपत्र) को मिलाकर बनाया गया पाउडर होता है। आम तौर पर इसका प्रयोग भगवान शिव तथा देवी के आराधक करते हैं।
यह भी पढ़ें: भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं शिव पुराण के ये उपाय
तिलक के प्रकार
अलग-अलग सम्प्रदायों के श्रद्धालु अलग-अलग प्रकार के तिलक लगाते हैं। उदाहरण के लिए भगवान विष्णु के अनुयायी श्रीवत्स के आकार का तिलक लगाते हैं। इसी प्रकार बाबा भोलेनाथ के भक्त त्रिपुंड धारण करते हैं। देवी के उपासक ललाट पर गोल बिंदी लगाते हैं।
तिलक लगाने से लाभ
माथे पर तिलक लगाने से अलग-अलग प्रकार के लाभ होते हैं। यदि आध्यात्मिक क्षेत्र की बात की जाए तो व्यक्ति का आज्ञा चक्र और कुंडलिनी जागृत होती है। इसी प्रकार वह मानसिक चिंता से मुक्त रहता है। उसका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। यदि पीले चंदन का तिलक लगाया जाए तो व्यापार और कॅरियर में तरक्की मिलती है। श्वेत चंदन के तिलक से जीवन में स्थिरता और अनुकूलता आती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines