ललाट पर लगाएं इस चीज से तिलक, व्यापार में होगा लाभ, कॅरियर भी ऊंची उड़ान भरेगा
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Jyotish Tips: हिंदू धर्म में ललाट पर तिलक लगाने का बहुत महत्व बताया गया है। माना जाता है कि ललाट पर तिलक लगाना व्यक्ति के आज्ञा चक्र को जागृत करता है। इसी तरह अलग-अलग चीजों का तिलक लगाना भी अशुभ ग्रहों के असर को दूर करता है।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार वैदिक परंपरा में अलग-अलग सामग्रियों का उपयोग तिलक लगाने के लिए किया जाता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किसके अनुयायी है और आपका उद्देश्य क्या है। यदि गृहस्थ हैं तो तिलक अलग प्रकार का होगा, इसी प्रकार सन्यासियों के लिए तिलक अलग प्रकार का होगा। जानिए इस संबंध में विस्तार से
तिलक लगाने के लिए कई प्रकार की सामग्रियों का प्रयोग होता है। इनका उद्देश्य देवी-देवता और भक्तों के उद्देश्य पर निर्भर करता है।
यह भी पढ़ें: भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं शिव पुराण के ये उपाय
अलग-अलग सम्प्रदायों के श्रद्धालु अलग-अलग प्रकार के तिलक लगाते हैं। उदाहरण के लिए भगवान विष्णु के अनुयायी श्रीवत्स के आकार का तिलक लगाते हैं। इसी प्रकार बाबा भोलेनाथ के भक्त त्रिपुंड धारण करते हैं। देवी के उपासक ललाट पर गोल बिंदी लगाते हैं।
माथे पर तिलक लगाने से अलग-अलग प्रकार के लाभ होते हैं। यदि आध्यात्मिक क्षेत्र की बात की जाए तो व्यक्ति का आज्ञा चक्र और कुंडलिनी जागृत होती है। इसी प्रकार वह मानसिक चिंता से मुक्त रहता है। उसका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। यदि पीले चंदन का तिलक लगाया जाए तो व्यापार और कॅरियर में तरक्की मिलती है। श्वेत चंदन के तिलक से जीवन में स्थिरता और अनुकूलता आती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: