Hanumanji ke Upay: शास्त्रों में मंगलवार को हनुमानजी का वार माना गया है। सभी नौ ग्रहों में से मंगल ग्रह इस दिन का प्रतिनिधित्व करता है। यही कारण है कि इस दिन किए गए उपायों से मंगल ग्रह और बजरंग बली दोनों की ही कृपा प्राप्त होती है। यदि ये दोनों किसी भी व्यक्ति पर कृपा कर दें तो फिर उसका भाग्य बदल जाता है। जानिए मंगलवार के ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में, जो आपका भाग्य बदल सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः आज इनमें से एक भी मंत्र पढ़ लेंगे तो सब संकट कट जाएंगे
किसी भी मंगलवार को करें हनुमानजी के ये उपाय (Hanumanji ke Upay)
- मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर भगवान को लाल गुलाब के पुष्पों की माला, लाल रंग के फल, लाल चंदन का तिलक और लाल रंग की ही मिठाई अर्पित करनी चाहिए। ऐसा लगातार 13 मंगलवार तक करने से प्रत्येक इच्छा पूरी होती है।
- यदि जीवन में आर्थिक संकट घिर आए और कहीं भी कोई उम्मीद न दिखाई दें तो 5 मंगलवारों तक हनुमानजी के मंदिर में ध्वजा लगाएं। इस उपाय को करते ही आपके दिन फिर जाएंगे। इनकम से नए सोर्स बनने लगेंगे और पुराना कर्जा भी दूर हो जाएगा।
- मंगलवार के दिन आटे के पांच दीपक बनाएं। इन्हें बरगद वृक्ष के एक पत्ते पर रखकर किसी मंदिर में हनुमानजी की प्रतिमा के आगे रखकर जलाएं। इससे व्यक्ति पर आए हुए सभी संकट टल जाते हैं।
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: ऐसे करें हनुमानजी को याद तो हर मुश्किल होगी आसान
ये बातें भी ध्यान रखें
यदि आप मंगलवार के उपाय कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का भी खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर इन उपायों को फल नहीं मिलता या कम मिलता है।
- मंगलवार को भूल कर भी अंडा, मांस, मछली, मदिरा या किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन न करें।
- मंगलवार को किसी भिखारी, अपाहिज, बुजुर्ग, महिला का अपमान न करें।
- इस दिन किसी पशु-पक्षी पर हिंसा न करें। यदि स्वयं को बचाने का प्रश्न हो तो आप उन्हें मार सकते हैं, अन्यथा नहीं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
3 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
6 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
7 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines