Fitkari ke Upay: घरों में एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक के रूप में काम ली जाने वाली फिटकरी को वास्तु में अत्यन्त महत्व दिया गया है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार फिटकरी में नेगेटिव एनर्जी को खत्म करने की जबरदस्त क्षमता होती है। यही कारण है कि इसे घरों में एनर्जी का बैलेंस बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास से जानिए फिटकरी के कुछ अचूक उपायों के बारे में
ऐसे करें फिटकरी के टोटके (Fitkari ke Upay)
बिगड़े काम बनाने के लिए
यदि घर में हमेशा कोई न कोई प्रॉब्लम बनी रहती है तो बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं तो प्रतिदिन नहाते समय एक बाल्टी में थोड़ी सी फिटकरी मिलाकर उस पानी से स्नान करें। इससे आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी और घर में लक्ष्मी का भी वास होगा।
यह भी पढ़ें: इन 4 मजबूरियों के कारण द्रौपदी ने नहीं किया था कर्ण से विवाह, जानिए पूरी कहानी, देखें वीडियो
घर से नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए
घर में पौंछा लगाते समय पानी में थोड़ा सा समुद्री नमक और फिटकरी मिलाएं। इस पानी से घर में पौंछा लगाने से नेगेटिव एनर्जी बाहर निकलती है और वातावरण में पॉजिटिव एनर्जी आती है। घर से सदस्यों में भी आपसी प्रेम बढ़ता है।
व्यापार में लाभ के लिए
अगर आप कारोबार करते हैं तो आपको मुनाफे की जगह घाटा हो रहा है तो एक काले कपड़े में फिटकरी को बांध कर दुकान या व्यापार स्थल के मेन गेट पर लटका दें। इससे कार्यस्थल पर आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी और धीरे-धीरे धंधा भी बढ़ने लगेगा।
यह भी पढ़ें: Palmistry Tips: हाथ में यहां हो क्रॉस का निशान तो पक्का करोड़पति बनेंगे आप
नजर हटाने के लिए
यदि घर में किसी बच्चे को बुरी नजर लग गई है तो फिटकरी का एक टुकड़ा लेकर उस बच्चे पर से सात बार वार लें। अब इसे आग में डाल दें, जैसे ही फिटकरी जलने लगेगी, नजर दूर होगी। इस उपाय को लगातार तीन दिन तक करने से नजर पूरी तरह दूर हो जाएगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
10 hrs agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines