Jyotish Tips: हाथ या पैर में न बांधे काला धागा, एक्सीडेंट हो सकता है, ये दुष्परिणाम भी झेलने पड़ेंगे!

Jyotish tips, astro tips, ज्योतिष टिप्स, rahu ke upay,

Jyotish Tips: आजकल लड़कियों में एक पैर में काला धागा बांधने का फैशन बहुत चल रहा है। एक-दूसरे की देखादेखी बहुत से लोग अपने हाथ या पैर में काला धागा बांध रहे हैं। परन्तु क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपके दुर्भाग्य का कारण बन सकता है। जी हां, ऐसे किसी भी उपाय को करने के पहले ज्योतिषी की सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए।

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार प्रत्येक ग्रह का अपना एक रंग है। उदाहरण के लिए मंगल का लाल और गुरु का पीला या केसरिया है। इसी प्रकार काला रंग राहु का कारक है। ऐसे में बिना सोचे-समझे काला धागा बांधना अच्छे-खासे भाग्य को डुबोने का काम कर सकता है। जानिए इस बारे में विस्तार से

क्या होता है काला धागा बांधने से (Jyotish Tips and Black Thread)

माना जाता है कि गले, हाथ या पैर में काला धागा बांधने से नजर नहीं लगती है। कुछ लोग कहते हैं कि इससे भूत-प्रेत आदि बलाएं भी दूर रहती हैं। परन्तु ज्योतिषियों के अनुसार ऐसा कुछ नहीं होता है। वास्तव में इस तरह के काले धागे को विशेष रूप से अभिमंत्रित करके फिर शरीर पर धारण किया जाता है। यही वजह है कि बहुत से धार्मिक स्थानों पर काले धागे को विशेष दिन तथा मुहूर्त में कुछ खास लोगों को ही दिया जाता है।

काला धागा बांधने से हो सकते हैं ये बुरे प्रभाव

यदि बिना सोचे-समझे, बिना अभिमंत्रित किए काला धागा पहना जाता है तो वह ग्रहों को प्रतिकूल कर देता है। खास तौर पर राहु का बुरा प्रभाव झेलना पड़ सकता है। उस स्थिति में व्यक्ति में एकदम से क्रोध, चिड़चिड़ापन और जिद बढ़ जाती है। उसके बने हुए काम बिगड़ने लगते हैं। यदि जन्मकुंडली में राहु या अन्य ग्रह प्रतिकूल हो तो एक्सीडेंट भी हो सकता है। यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो तुरंत ही धागे को उतार दें। इससे राहत मिलेगी।

ये दो राशि वाले भूल कर भी न पहने ऐसे धागे

ज्योतिष (Jyotish Tips) के अनुसार सभी 12 राशियों के अलग-अलग स्वामी ग्रह है। इनमें से मेष तथा वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल है। मंगल और राहु के बीच शत्रुता मानी जाती है। ऐसे में काला धागा बांधना राहु को तो प्रतिकूल करेगा ही, मंगल को भी रुष्ट कर सकता है। अत: मेष और वृश्चिक राशि के जातकों को भूल कर भी शरीर के किसी भी हिस्से में काले धागे का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्हें आम जीवन में भी काले वस्त्र कम से कम पहनने चाहिए।

हाथ में बांधें मौली

यदि आप अपने हाथ में कुछ बांधना ही चाहते हैं तो पुरुषों को दाएं हाथ एवं स्त्रियों को बाएं हाथ में मौली बांधनी चाहिए। मौली (जिसे कलावा भी कहते हैं) लाल और पीले धागे से मिलकर बनती है। ऐसे में इसमें मंगल और गुरु की सम्मिलित शक्ति आ जाती है। लाल रंग भगवती आद्यशक्ति का प्रिय है जबकि पीला रंग भगवान विष्णु का प्रिय है। अत: मौली बांधने से इन दोनों का भी आशीर्वाद मिलता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ