Jyotish Shastra : घर से बाहर कभी ना जाएं खाली पेट, क्या है इस बारे में ज्योतिषविदों की राय

Jyotish Shastra Bhojan ka Mahatv : घर से बाहर जाने से पहले भोजन करना जरूरी माना जाता है। कई ज्योतिषविदों ने इस बारे में अपनी राय दी है। तो आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्रियों का इस बारे में क्या मत है।

Jyotish Shastra

ज्योतिष शास्त्र

विज्ञापन

Jyotish Shastra Bhojan ka Mahatv : वैदिक ज्योतिष में हमारी दिनचर्या को लेकर कई सिद्धांत का उल्लेख मिलता है। जिसमें स्नान-ध्यान और पूजा-पाठ ही नहीं बल्कि हमारे पूरे दिन के क्रिया-कलाप शामिल हैं। वहीं अगर आप अपने घर में बरकत लाना चाहते हैं तो ज्योतिष में बताए गए सिद्धांतों का पालन कर सकते हैं। वहीं आज हम बात कर रहे हैं कि हमें घर से बाहर ऑफिस या काम पर निकलते समय खाली पेट क्यों नहीं जाना चाहिए। घर से बाहर जाने से पहले भोजन क्यों करना चाहिए। तो आइए जानते हैं इस बारे में ज्योतिविदों की क्या राय है।

ये भी पढ़ें : देवी-देवताओं की पूजा में क्यों चढ़ाया जाता है अक्षत?

विज्ञापन

श्रीराम कथावाचक पंडित उमाशंकर ने बताया कि व्यक्ति के चेहरे से उसके हाव-भाव का पता चल जाता है। इसीलिए जब तक व्यक्ति का मन तृप्त नहीं होता है तब तक उसके चेहरे की आभा मलिन ही रहती है और ऐसा व्यक्ति कभी भी दूसरों को अपनी तरफ आकर्षित नहीं कर सकता है। अत: आप जब भी अपने घर से दफ्तर-कार्यस्थल अथवा यात्रा पर जाएं तो घर से भोजन करके ही जाए। भोजन करने से आपके चेहरे के तेज में निखार आएगा और आप दूसरे लोगों का भी प्रभावित कर पाएंगे।

वहीं इस बारे में उज्जैन स्थित अवंतिका तीर्थ के पुरोहित पंडित शिवम जोशी ने बताया कि घर से बाहर भूखे पेट जाने पर घर में दरिद्रता का वास होता है और आप रोगग्रस्त हो सकते हैं। क्योंकि बाहर जाने पर ना जानें आपको कितने समय भूखा ही रहना पड़े। इसीलिए ज्योतिष शास्त्र में कभी भी घर से बाहर खाली पेट जाने की सलाह नहीं दी जाती है। घर से बाहर जाने से पहले थोड़ा बहुत हल्का-फुल्का भोजन अवश्य ही कर लेना चाहिए।

विज्ञापन

ज्योतिष में कहा गया है कि गृहस्थी लोगों को घर से बाहर जाने से पूर्व दही-छाछ आदि का सेवन करना बहुत शुभ रहता है। इसीलिए कई बार लोग ऑफिस या काम पर निकलने से पूर्व मीठा दूध या दही में शक्कर डालकर उसका सेवन करते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ