हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, इस समय वैशाख का महीना चल रहा है जिसके समाप्त होते ही ज्येष्ठ माह (तीसरा महीना) शुरू हो जाएगा। ज्येष्ठ माह का आरंभ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है। इस बार 13 मई 2025, दिन मंगलवार से ज्येष्ठ माह का आरंभ होगा, जिसका समापन अगले महीने 11 जून 2025, वार बुधवार को होगा। ज्येष्ठ माह में भगवान विष्णु, शनि देव और हनुमान जी की पूजा करना व दान देना शुभ माना जाता है।
ज्योतिष दृष्टि से ज्येष्ठ माह के शुरुआती दिन बेहद खास हैं क्योंकि इस दौरान दोनों प्रभावशाली ग्रह गुरु और सूर्य का राशि परिवर्तन हो रहा है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, ज्येष्ठ माह के दूसरे दिन 14 मई 2025, वार बुधवार को देर रात 11 बजकर 20 मिनट पर गुरु देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे। गुरु गोचर के अगले दिन 15 मई 2025, वार बृहस्पतिवार को प्रात: काल 12 बजकर 20 मिनट पर सूर्य देव वृषभ राशि में कदम रखेंगे। चलिए जानते हैं ज्येष्ठ माह के शुरुआत में गुरु और सूर्य देव की विशेष कृपा से किन-किन राशिवालों का भाग्य चमकने वाला है।
वृषभ राशि
ज्येष्ठ माह के शुरुआत में वृषभ राशिवालों को किस्मत का साथ मिलेगा। ग्रहों की विशेष कृपा से लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे और परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। कार या वाहन खरीदने के लिए आने वाले कुछ दिन शुभ हैं। कारोबारियों के काम का विस्तार होगा और मुनाफा भी बढ़ेगा। उम्रदराज जातकों को जोड़े के दर्द से मुक्ति मिलेगी। जो लोग किसी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं, उन्हें उसमें सफलता मिलने के पूरे योग हैं।
- उपाय- सूर्य मंत्रों का जाप करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करें।
- सावधानी- बड़े-बुजुर्गों का अपमान न करें।
- शुभ दिन- रविवार
ये भी पढ़ें- Video: इस राशि के लोगों को प्राप्त होगी 9 ग्रहों की विशेष कृपा, जल्द मिलेगी अच्छी खबर
कर्क राशि
वृषभ के अलावा कर्क राशि के जातकों के लिए भी ज्येष्ठ माह के शुरुआती दिन बढ़िया रहने वाले हैं। युवाओं की नेतृत्व क्षमता को धार मिलेगी। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। सेहत के लिहाज से आने वाले दिन उम्रदराज लोगों के हक में रहेंगे क्योंकि सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ जाएंगे और रुकी हुई डील्स आगे बढ़ सकती हैं।
- उपाय- गुरुवार का व्रत रखें और विष्णु जी की पूजा करें।
- सावधानी- विवादों से दूर रहें और गुस्से को कंट्रोल करें।
- शुभ दिन- मंगलवार
कन्या राशि
13 मई 2025 के बाद का समय कन्या राशिवालों के हित में रहेगा। रियल एस्टेट या संपत्ति से जुड़ा काम करने वालों की आर्थिक स्थिति सही रहेगी। एक के बाद एक नए ऑर्डर मिलने से व्यापारियों के काम का विस्तार होगा। नौकरीपेशा जातकों को निवेश से लाभ के संकेत हैं। परिवार में आपका रुतबा बढ़ेगा। सभी आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। परिवार में नए सदस्य के जुड़ने से खुशी का माहौल रहेगा।
- उपाय- हनुमान जी की आराधना करें और उन्हें बूंदी का भोग लगाएं।
- सावधानी- गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें और ज्यादा से ज्यादा खुश रहने का प्रयास करें।
- शुभ दिन- शनिवार
ये भी पढ़ें- Video: बुध गोचर से चमकेगी इस राशि के लोगों की किस्मत, रिश्तों में बढ़ेंगी नजदीकियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines