Guru Shukra Yuti 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए खुशियों के प्रतीक दिवाली के पर्व का खास महत्व है। दिवाली के दिन लोग अपने घरों को सजाने के साथ-साथ भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल दिवाली का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। इस बार बड़ी दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा।
धार्मिक दृष्टि और ज्योतिष शास्त्र की गणना दोनों के लिहाज से इस बार दिवाली का दिन बेहद खास है, क्योंकि इस दिन कई शुभ योग का महासंयोग बन रहा है। दिवाली पर वृषभ राशि में गुरु बृहस्पति और शुक्र की युति से समसप्तक योग का निर्माण हो रहा है, जिसका मिलाजुला असर 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। आइए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए समसप्तक योग का बनना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
दिवाली पर गुरु बृहस्पति और शुक्र की युति से बनने वाले समसप्तक योग से मिथुन राशि के जातकों के जीवन में खुशियों का वास होगा। कारोबारियों को पैसों की कमी से छुटकारा मिलने के कारण मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही वो खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के संबंध सहकर्मियों के साथ मधुर होंगे। छात्रों की मेहनत रंग लाएगी, परीक्षा में अच्छे नंबर हासिल होंगे। घर की परेशानियां खत्म होने के कारण बड़े-बुजुर्गों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, जिससे स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शुक्र गोचर से बदलेगी 3 राशियों की किस्मत, लव लाइफ में आएंगी खुशियां!
कन्या राशि
मिथुन राशि के जातकों के अलावा कन्या राशि के जातकों की दिवाली भी इस बार अच्छी रहेगी। गुरु बृहस्पति और शुक्र की विशेष कृपा से कारोबारियों के अटके काम पूरे हो जाएंगे, जिससे कारोबार के विस्तार के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। इसके अलावा भविष्य में अच्छा-खासा धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों की सेहत में सुधार होगा। साथ ही इनकम में वृद्धि होने की संभावना है।
धनु राशि
गुरु बृहस्पति और शुक्र की युति से बनने वाले समसप्तक योग से धनु राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। पार्टनरशिप में काम कर रहे जातकों को धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को पुराने निवेश से भी अच्छा लाभ हो सकता है। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का साथी उन्हें विदेश टूर करवा सकता है। शादीशुदा जातकों के पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Sun Transit 2024: धनतेरस के बाद अमीर बन सकती हैं ये 3 राशियां! सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines