Guru Gochar 2025 Rashifal: धनतेरस से शुरू होगा इन 7 राशियों का गोल्डन टाइम, उच्च के गुरु बढ़ाएंगे धन और सौभाग्य

Guru Gochar 2025 Rashifal: 18 अक्टूबर 2025 को धनतेरस रात 9:39 बजे देवगुरु बृहस्पति मिथुन से कर्क राशि में गोचर कर उच्च के हो जाएंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह शुभ परिवर्तन सभी राशियों पर असर डालेगा। खासतौर पर 7 राशियों के लिए यह समय जीवन का ‘गोल्डन टाइम’ साबित हो सकता है।

guru-gochar-2025-rashifal

Guru Gochar 2025 Rashifal: अक्टूबर 18, 2025 को धनतेरस है। इसी तारीख की संध्या में 09:39 PM बजे देवगुरु बृहस्पति कर्क में प्रवेश करेंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय गुरु ग्रह मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। वैदिक ज्योतिष के सिद्धांतों के अनुसार, जैसे ही गुरु ग्रह मिथुन से कर्क राशि में प्रविष्ट होंगे, वे उच्च के हो जाएंगे। गुरु बृहस्पति सभी ग्रहों में सबसे शुभ हैं और उनके उच्च के होते ही उनकी शुभ फल देने की क्षमता और बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, कर्क राशि में गुरु के उच्चस्थ होकर गोचर करने का असर यूं तो सभी राशियों पर काफी अनुकूल रहेगा, लेकिन 7 राशियों के जातकों के लिए यह उनके लाइफ का गोल्डन टाइम हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 7 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

गुरु का कर्क में प्रवेश मेष राशि वालों को घर-परिवार में सुख-शांति और सम्बंधों में मधुरता लाएगा। पारिवारिक आयोजनों में सहभागिता बढ़ सकती है, पुरानी अनबन मिट सकती है। साथ ही, घर संबंधी संपत्ति या सुधार की दिशा में भी अवसर मिल सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक वृद्धि और संसाधनों के विस्तार का होगा। नए निवेश या संपत्ति सौदे सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। साथ ही, व्यापार या नौकरी में लाभ मिलने की संभावना ज़ोर पकड़ सकती है।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए गुरु उच्चस्थ रूप से गोचर कर रहे हैं। यह इन राशिवलों के लिए समय आत्मिक विकास, स्वास्थ्य सुधार और स्वयं की पहचान के लिए बहुत अनुकूल है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके विचारों में स्पष्टता आएगी। लोग आपके नेतृत्व क्षमता और मृदुभाषिता की ओर आकर्षित होंगे।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को गुरु के इस गोचर से लाभ ग्रह, आय-वृद्धि, और संबंधों में सामंजस्य मिलने की संभावना है। कामकाज में सहयोगी मिल सकते हैं, सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। अलग-अलग क्षेत्र में आप वह मान-सम्मान प्राप्त कर सकते हैं, जिसकी तैयारी पहले से हो रही थी।

तुला राशि

तुला राशि वालों को इस गोचर से कर्तव्य क्षेत्र, करियर वृद्धि और लोगों में आपकी प्रतिष्ठा में सुधार देखने को मिल सकता है। आपका काम को समाज में अधिक सराहा पाएगा। मेहनत का स्पष्ट प्रतिफल मिलेगा और आप नए अवसरों की ओर आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि वालों को गुरु के इस गोचर से शिक्षा, दर्शन, यात्राएं और आध्यात्मिक उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। विदेश से लाभ संभव है। आपका उच्च अध्ययन, ज्योतिष या धर्मशास्त्र की ओर झुकाव बढ़ेगा। आपके विचार और दृष्टिकोण विस्तृत होंगे। आपका व्यक्तित्व लोगों के बीच माना जाएगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए गुरु के इस गोचर से साझेदारी, वैवाहिक जीवन और सौदे लाभदायक हो सकते हैं। व्यवसायिक सहयोगों में वृद्धि होगी। संबंधों में समझदारी बढ़ेगी। आर्थिक संसाधनों और स्रोतों में बढ़ोतरी संभव है, विशेषकर संयुक्त वित्तीय नियोजन में।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ