---विज्ञापन---

ज्योतिष

Chandra Gochar 2025: होली से 5 दिन पहले इन 3 राशियों पर कहर बरपाएंगे चंद्र! कर्क राशि में करेंगे गोचर

Chandra Gochar 2025: होली से 5 दिन पहले 9 मार्च को चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। रविवार को चंद्र देव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में जिनके जातकों की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ने वाली हैं।

Chandra Gochar 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए होली एक प्रमुख त्योहार है। ये खुशियों का पर्व है जिस दिन लोग आपसी बैर को भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं। होली से एक दिन पहले होलिका दहन होता है। जबकि होली से 8 दिन पहले होलाष्टक का आरंभ हो जाता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार इस बार होलाष्टक का हर एक दिन बेहद खास है क्योंकि प्रत्येक दिन किसी न किसी ग्रह का गोचर हो रहा है। साल 2025 में 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। जबकि होली से 5 दिन पहले 9 मार्च 2025 को चंद्र देव गोचर करेंगे जिसके कारण कुछ राशियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं आज यानी रविवार को किस समय चंद्र गोचर होगा।

किस समय होगा चंद्र गोचर?

पंचांग के मुताबिक आज यानी 9 मार्च 2025 को शाम 5 बजकर 45 मिनट पर चंद्र देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस समय चंद्र देव मिथुन राशि में मौजूद हैं। 12 मार्च 2025 को प्रात: काल 2 बजकर 15 मिनट तक चंद्र देव कर्क राशि में मौजूद रहेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च तक इस राशि पर बनी रहेगी ग्रहों की कृपा, बढ़ेगा रुतबा और बैंक बैलेंस!

चंद्र गोचर का राशियों पर नेगेटिव असर

मेष राशि

चंद्र गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण मेष राशि के जातकों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं वो काम में लापरवाही न दिखाएं। नहीं तो बॉस आपको जॉब से निकाल सकते हैं। कारोबारियों को धन हानि होगी जिसके कारण वो समय पर कर्ज के पैसे वापस नहीं कर पाएंगे। जिन लोगों की उम्र 60 से अधिक है उन्हें पैरों में दर्द की समस्या परेशान करेगी।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

होली से पहले कुंभ राशि के जातकों के साथ कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। छात्रों के आत्मविश्वास में कमी आएगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनका ऑफिस में बॉस से विवाद हो सकता है। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों की तबीयत भी खराब हो सकती है। यदि आपने अपने खानपान पर ध्यान नहीं दिया तो आपको अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। कारोबारियों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। कपल के बीच होली तक मन-मुटाव बने रहेंगे।

मीन राशि

होली से पहले कारोबारियों को कारोबार में बड़ा घाटा हो सकता है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं वो इस समय किसी से कर्ज नहीं लें। उम्रदराज जातकों को हाथ-पैर में दर्द की समस्या रहेगी। युवा वर्ग करियर को लेकर ज्यादा चिंता न करें। नहीं तो वो डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। कपल के बीच परेशानियां उत्पन्न होंगी जिसके कारण उन्हें तनाव रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Numerology: इन तिथियों पर जन्मे लड़कों को भूलकर भी न करें डेट, नहीं उठाते नखरे!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 09, 2025 09:34 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola