Guru Chandra Yuti 2024: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का वर्णन किया गया है, जो एक निश्चित अंतराल के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। समय-समय पर नवग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन से भिन्न-भिन्न राशियों में ग्रहों की युति होती है, जिससे शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। पंचांग के अनुसार, इस समय गुरु बृहस्पति शुक्र की राशि वृषभ में मौजूद हैं। 22 सितंबर 2024 को चंद्र देव ने भी वृषभ राशि में गोचर कर लिया है। जहां पर वह 24 सितंबर 2024 तक मौजूद रहेंगे। ऐसे में इस दौरान वृषभ राशि में गुरु बृहस्पति और चंद्र देव की युति बनी है, जिसका प्रभाव 12 राशियों के जातकों पर पड़ रहा है। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके लिए गुरु और चंद्र की युति शुभ रहेगी।
गुरु-चंद्र की युति का राशियों पर प्रभाव
वृषभ राशि
वृषभ राशि में गुरु बृहस्पति और चंद्र देव की युति इस राशि के जातकों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के योग हैं। जो लोग प्रापर्टी और जमीन से जुड़ा कार्य करते हैं, उनकी संपत्ति में वृद्धि होने के योग हैं। लव लाइफ में मजबूती बनी रहेगी। जीवनसाथी से कीमती वस्तु उपहार के रूप में मिल सकती है। इस माह शादीशुदा कपल धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Gochar 2024: 1 अक्टूबर तक लग्जरी लाइफ जिएंगी ये 3 राशियां! संपत्ति-धन के कारक ग्रह की बदलेगी चाल
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए भी गुरु-चंद्र की युति लाभप्रद साबित हो सकती है। भाग्य के साथ के कारण युवा वर्ग करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करेंगे। आर्थिक लाभ के विभिन्न अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों को विदेश की यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। शादीशुदा कपल को मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। साथ ही सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। युवाओं के अंदर साहस का संचार होगा।
कुंभ राशि
गुरु-चंद्र के आशीर्वाद से कुंभ राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को जल्द ही करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का फैसला भी इस समय कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा। जो लोग रियल स्टेट से जुड़ा काम करते हैं, उन्हें अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। स्किन संबंधित परेशानियों से भी निजात मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
13 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines