---विज्ञापन---

Gochar 2024: 1 अक्टूबर तक लग्जरी लाइफ जिएंगी ये 3 राशियां! संपत्ति-धन के कारक ग्रह की बदलेगी चाल

Chandra Gochar: साल 2024 में 22 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक चन्द्र देव तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका शुभ प्रभाव कुछ राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं उन्हीं तीन राशियों के बारे में, जो आने वाले कुछ दिनों तक लग्जरी लाइफ जिएंगी।

Chandra Gochar 2024: नवग्रहों में जितना महत्व सूर्य और बुध ग्रह है, उतना ही विशेष स्थान चन्द्र देव को भी प्राप्त है। चन्द्र देव को मन, धन-संपत्ति, मनोबल, माता और सुख-समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। कुंडली में जब चन्द्र ग्रह सही स्थान और मजबूत स्थिति में विराजमान होते हैं, तो उसका शुभ प्रभाव जातकों को अपने जीवन में देखने को मिलता है। वहीं जब चन्द्र ग्रह की कमजोर स्थिति होती है, तो उसका नकारात्मक असर भी मन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। इसके अलावा समय-समय पर चन्द्र के राशि और नक्षत्र परिवर्तन के कारण भी 12 राशियों के जातकों की जिंदगी में बदलाव आता है।

पंचांग के अनुसार, 1 अक्टूबर 2024 को चंद्र देव शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करेंगे। हालांकि इससे पहले दो बार चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। 22 सितंबर 2024 को प्रात: काल 06:08 मिनट पर मेष राशि में से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। जहां पर वह 24 सितंबर 2024 तक मौजूद रहेंगे। 24 सितंबर को सुबह 09:55 मिनट पर संपत्ति-धन के कारक ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं 1 अक्टूबर 2024 तक चन्द्र देव के समय-समय पर गोचर करने का शुभ प्रभाव किन तीन राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिलेगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

चंद्र देव को कर्क राशि का स्वामी माना जाता है। इस वजह से चंद्र गोचर का सबसे ज्यादा असर इस राशि के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। इस बार भी चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव कर्क राशि के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के साथ-साथ संपत्ति में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। कारोबारियों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा, जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के सोचे हुए कार्य जल्द पूर्ण होंगे।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सिद्धि योग से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, जल्द पक्की होगी शादी!

---विज्ञापन---

तुला राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव तुला राशि के जातकों के जीवन पर देखने को मिलेगा। समय के साथ बिगड़े और अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। कारोबारियों को मानसिक चिंता से मुक्ति मिलेगी। साथ ही पार्टनर के साथ धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। युवाओं का पिता संग तालमेल अच्छा रहेगा। घर में भी सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

कुंभ राशि

कर्क और तुला राशि के जातकों को चंद्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। कारोबारियों और दुकानदारों को धन लाभ होने के भी विशेष योग बन रहे हैं। मनचाही मुराद शादीशुदा लोगों की जल्द पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होने के साथ-साथ इनकम में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। जिन लोगों के पैसे लंबे समय से किसी के पास रुके हुए हैं, उन्हें वो माह खत्म होने से पहले वापस मिल सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Vastu Shastra: गिफ्ट में भूलकर भी न लें ये 7 चीजें, तीसरी चीज कर सकती है आपको कंगाल!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 23, 2024 09:28 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola