---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

जून में 7 राशियों के जातकों की तरक्की; बुधादित्य, लक्ष्मी नारायण और गजलक्ष्मी राजयोग बनाएंगे मालामाल

June 2024 Rajyoga: ग्रहों की युतियों से निर्मित राजयोग सभी राशियों के जातकों के जीवन में सौभाग्य और समृद्धि में बढ़ोतरी करते हैं। जून 2024 में बुधादित्य योग, लक्ष्मी नारायण राजयोग और गजलक्ष्मी राजयोग बनने से 7 राशियों के भाग्योदय होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 7 राशियां कौन-सी है?

---विज्ञापन---

June 2024 Rajyoga: ग्रहों के राशि परिवर्तन, उनके संयोग और युतियों से प्रभावकारी राजयोग बनते हैं। इन राजयोगों से जातकों के कर्म और भाग्य पर बहुत गहरा असर होता है। जून 2024 में सूर्य, बुध, गुरु और शुक्र एक साथ वृषभ राशि में विराजमान होंगे। इन चारों ग्रहों के संयोग और युति से 3 महत्वपूर्ण और शक्तिशाली राजयोग बन रहे हैं, ये हैं- बुधादित्य, लक्ष्मी नारायण और गजलक्ष्मी राजयोग। इन राजयोगों के महासंयोग का असर 31 मई, 2024 से तब शुरू होगा, जब बुध वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इन तीनों राजयोगों के असर से 7 राशियों के जातकों के जीवन में धन लाभ के साथ अनेक क्षेत्रों में तरक्की होगी।

जून 2024 राजयोग का राशियों पर असर

मेष राशि:

सोच-विचार कर किए गए काम सफल होंगे। व्यापार में आपके उचित निर्णय से मुनाफा बढ़ेगा। रुका हुआ धन आने की संभावना है, जो आर्थिक स्थिरता देगी। अविवाहितों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। करियर की मुश्किलें खत्म होंगी, आप प्रतियोगी परीक्षाओं में सेलेक्ट हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि:

व्यापार में पार्टनरशिप से आय के नए स्रोत विकसित होंगे। धन की आमद का प्रवाह बढ़ेगा। सेविंग्स के बारे में योजना बन सकती है। मन का सोचा हुआ काम पूरा होगा। जीवन में खुशियां बढ़ेगी। टूरिज्म से जुड़े जातकों को अच्छा धन लाभ होने के योग हैं। सरकारी नौकरी मिलने के योग हैं। पारिवारिक सहयोग बढ़ेगा।

सिंह राशि:

इनकम और खर्च में संतुलन आएगा, सेविंग्स बढ़ेगी। उचित प्रयासों से खुदरा व्यापार के मुनाफे में उछाल आ सकता है। अचानक धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं, लॉटरी लग सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कोई अवार्ड मिल सकता है, जिसमें अच्छी-खासी धन राशि भी सकती है।

---विज्ञापन---

तुला राशि:

कारोबारियों को सरकारी प्रोत्साहन से लाभ होने के योग हैं। कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है। सोना-चांदी, प्लैटिनम, तांबा आदि धातुओं के बिजनेस से जुड़े जातक अच्छा मुनाफा कमाएंगे। धन लाभ के नए अवसर बनेंगे, जो आपके बैंक बैलेंस में भी रिफ्लेक्ट होगा। फिजूलखर्ची पर लगाम लगेगी, जो पैसे की बचत को बढ़ावा देगा।

वृश्चिक राशि:

नई नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है। किसी अच्छे प्राइवेट कंपनी में जॉब मिलने के योग हैं। बिजनेस के जिस फील्ड में भी आप काम करते हैं, उसमें लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। सरकारी नौकरी में ट्रांसफर के साथ प्रमोशन के योग हैं। राजनीति से जुड़े जातक सत्ता में कोई ऊंचा पद पा सकते हैं।

---विज्ञापन---

धनु राशि:

धन और आय में वृद्धि के लिए यह समय उत्तम है। किस्मत आपके साथ है। नए काम की शुरुआत शुभ और फलदायी साबित हो सकती है। साथ ही, रुके हुए अधूरे काम फिर से गति पकड़ सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ मोटी राशि का कोई बिल पास हो सकता है। धन संकट से मुक्ति मिलेगी।

मकर राशि:

नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, पदोन्नति की संभावना हैं। प्राइवेट नौकरी में किसी कंपनी से अच्छे प्रस्ताव आने के योग हैं। किस्मत का साथ मिलने से आय के नए स्रोत बनेंगे। गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ के योग हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 3 राशियों को लाभ ही लाभ, सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से करियर, नौकरी, व्यापार में होगी तरक्की

ये भी पढ़ें: कौन-सा रंग है किस ग्रह से संबंधित? जानें महत्व और जीवन पर इसका प्रभाव

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 26, 2024 05:54 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola