Chatrugrahi Yog 2024: ज्योतिष शास्त्र में चतुर्ग्रही योग यानी चार-चार शुभ ग्रहों की युति एक विशेष घटना मानी जाती है। अभी बुध, शुक्र, बृहस्पति और सूर्य एक साथ वृषभ राशि में विराजमान हैं। बुध वाणिज्य-व्यापार, कम्यूनिकेशन, बुद्धि, वाणी के स्वामी; शुक्र सौभाग्य, ऐश्वर्य, विलासिता के स्वामी; बृहस्पति धन, विवाह, संतान के स्वामी और सूर्य नेतृत्व, अनुशासन, स्वास्थ्य, राज सत्ता आदि के स्वामी हैं। देश-दुनिया पर इनकी युति से जून 2024 में बने इस चतुर्ग्रही योग का व्यापक असर पड़ने की संभावना है। यूं तो इस योग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों की नौकरी, करियर, व्यापार, हेल्थ और लव लाइफ पर काफी सकारात्मक प्रभाव होने के योग बन रहे हैं।
चतुर्ग्रही योग का राशियों पर असर
मेष राशि:
वृषभ राशि में बने चतुर्ग्रही योग के प्रभाव से मेष राशि के जातकों पर काफी अनुकूल असर होने की संभावना है। सरकारी नौकरीपेशा जातकों को नए विभाग में ट्रांसफर होने के योग हैं। आय के नए रास्ते खुलेंगे। स्टूडेंट्स जातकों का पढ़ाई के लिए विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और कम्यूनिकेशन स्किल के जरिए व्यवसायियों को व्यापार में विशेष लाभ होने की संभावना है। लव लाइफ में एक नई ताजगी और जोश से रिश्ते मधुर होंगे। लव बर्ड्स के लॉन्ग ड्राइव या हिल स्टेशन पर जाने के योग हैं। स्वास्थ्य में अप्रत्याशित सुधार होगा, पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी।
कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों पर बुध, शुक्र, बृहस्पति और सूर्य की वृषभ राशि में बनी युति का काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों का तबादला उनकी पसंद के शहर या अपने गृह नगर में होने के योग हैं। अधिकारियों से अच्छी पटरी बैठेगी। धन की आमद बढ़ेगी। करियर के क्षेत्र में प्रगति होगी। स्टूडेंट्स जातकों के प्रोजेक्ट्स की सराहना होगी, धन और पुरस्कार भी मिल सकते हैं। व्यापारियों के लाभ के मार्जिन में बढ़ोतरी होने के योग हैं। कारोबारी रिश्तों में मजबूती आएगी। लव लाइफ में रोमांस का जुनून बढ़ेगा। त्वचा (स्किन) से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो जाएंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
धनु राशि:
चार ग्रहों की वृषभ राशि में युति से बने चतुर्ग्रही योग का धनु राशि के जातकों पर असर काफी फलदायी और बहुत अनुकूल रहने के योग दर्शा रहा है। नौकरीपेशा जातकों के इन्क्रीमेंट के साथ ट्रांसफर होने योग हैं। अतिरिक्त आमदनी के नए स्रोत विकसित होंगे। धन का प्रवाह बना रहेगा। राजनीति से जुड़े जातक सत्ता में ऊंचे पद पर आसीन हो सकते हैं। आईटी और एआई टेक्नोलॉजी से जुड़े व्यक्ति मल्टीनेशनल कंपनी में अच्छी सैलरी की जॉब पा सकते हैं। कॉम्पिटीटिव एग्जाम की तैयारियों में जुड़े जातक जॉब पाएंगे। साझेदारी के कारोबार में अच्छा मुनाफा होने के योग है। धन का प्रवाह बना रहेगा। रोमांटिक रिश्तों में मच्योरिटी आएगी, रिश्ते मजबूत होंगे। हेल्थ संबंधी समस्याओं से निजात पाएंगे।
ये भी पढ़ें: देश का सबसे प्राचीन शनि मंदिर, जहां शनिदेव से गले मिलते हैं भक्त, हनुमान जी से है गहरा संबंध
ये भी पढ़ें: क्या आपके घर के पास है नदी-नाला, हो जाएं सचेत, जानें किस ओर होनी चाहिए पानी के बहाव की दिशा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines