Jaya Kishori Success Tips: कथा वाचक जया किशोरी कहती हैं कि संघर्ष व्यक्ति को जीवन में मजबूत बनाने के लिए आता है, न कि कमजोर। अगर जीवन में संघर्ष नहीं होगा तो जिंदगी बोरिंग हो जाएगी। कुछ भी करने का हौसला नहीं मिलेगा। कथा वाचक जया किशोरी कहती हैं कि इंसान को जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए खुद ही मेहनत करनी पड़ेगी, कोई दूसरा मदद करने के लिए नहीं आएगा। जया किशोरी जी कहती हैं कि स्मार्ट वर्क और हार्ड वर्क दोनों का ही मतलब मेहनत है। यही एक चीज किसी भी इंसान को उसके लक्ष्य तक लेकर जाता है।
प्रकृति से सीखें ये चीज
जया किशोरी कहती हैं कि जिस तरह से प्रकृति हर चीज संतुलित करके चलती है। ठीक उसी प्रकार से रिश्ते और जिंदगी में हर चीज संतुलित करके चलना चाहिए। यानी जो काम सही समय पर हो उनका परिणाम भी अनुकूल होता है। प्रकृति के ये गुण व्यक्ति को अपने भीतर रखना चाहिए, क्योंकि यह धैर्य सिखाती है।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में 4 राशियों को मिलेगा राजयोग जैसा सुख, 1 ग्रह संवार के देगा किस्मत
खुश रहने का तरीका
कथावाचक जया किशोरी के मुताबिक, हर बात पर खुलकर हंसना चाहिए। हंसना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। हंसने से व्यक्ति का मन-मस्तिष्क प्रभुल्लित हो जाता है। जिसके परिणामस्वरूप किसी भी कार्य को करने में मन लगता है, जिसके कार्य में सिद्धि प्राप्त होती है।
जया किशोरी किस लिए प्रसिद्ध हैं?
युवा आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी, जो अपने प्रेरक संदेशों के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। जया किशोरी अपनी कथाओं और कथावाचन के लिए देश भर में प्रसिद्ध हैं। 27 वर्षीय जया किशोरी एक उत्कृष्ट वक्ता, संगीत कलाकार, प्रेरक वक्ता और कहानीकार भी हैं।
यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि में हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, बेहद अशुभ हैं इसके संकेत!
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines