Jaya Ekadashi 2024 Date And Muhurat: हिंदू धर्म में सभी 12 एकादशी व्रत का अपना-अपना महत्व होता है। माघ माह के शुक्ल पक्ष में मनाई जाने वाली एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल जया एकादशी की तिथि 20 फरवरी 2024 दिन सोमवार को है। मान्यता है कि इस दिन पूरे ब्रह्मांड के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा और उपासना की जाती है। जो लोग जया एकादशी के दिन उपवास रखते हैं, उन्हें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आज इस खबर में जानेंगे कि जया एकादशी व्रत का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या है?
यह भी पढ़ें- माघ माह की मासिक शिवरात्रि कब, जानें शुभ तिथि, पूजा विधि और महत्व
जया एकादशी का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, जया एकादशी का शुभ मुहूर्त 19 फरवरी को सुबह 8 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर समाप्ती 20 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार, लोग 20 फरवरी दिन मंगलवार को भगवान विष्णु की पूजा कर सकते हैं। वहीं पारण करने का शुभ मुहूर्त 21 फरवरी दिन बुधवार को सुबह 6 बजकर 55 मिनट से लेकर सुबह के 9 बजकर 11 मिनट तक है। इस दौरान आप पारण कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- पौष पुत्रदा एकादशी व्रत के नियम क्या हैं? जानें सभी सावधानियां
जया एकादशी की पूजा-विधि
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जया एकादशी के दिन प्रातकाल उठें। उसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को सत नमन करें। इसके बाद स्नान-ध्यान करके हाथ में जल लेकर आचमन करें। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए पीले रंग का वस्त्र धारण करें। साथ ही पीले रंग के फल, फूल, खीर और सफेद मिठाई अर्पित करें। ज्योतिषियों के अनुसार, जया एकादशी के दिन विष्णु चालीसा का पाठ जरूर करें। अंत में आरती करके भगवान विष्णु से सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।
यह भी पढ़ें- 6 दिन बाद बनेगा गुरु पुष्य योग,खरीदारी के संग करें कुछ खास काम; मिलेगा मां लक्ष्मी का साथ
जया एकादशी व्रत पूजा समाग्री
भगवान विष्णु की प्रतिमा या मूर्ति
पुष्प
नारियल
सुपारी
लौंग
मौसमी फल
पंचामृत
दीप
घी
धूप
अक्षत
तुलसी दल
चंदन
मिष्ठान
आदि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
21 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines