---विज्ञापन---

Religion angle-right

Kaalchakra Today: आज से 12 राशियों पर बरसेगा धन! पंडित सुरेश पांडेय से जानें कर्ज-धन, गृह क्लेश और विवाह के महाउपाय

Kaalchakra News24 Today: सनातन धर्म से जुड़े शास्त्रों में जीवन की विभिन्न समस्याओं के निवारण के उपायों के बारे में बताया है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कर्ज-धन, गृह क्लेश और विवाह के अचूक उपायों के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: वैदिक ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में जीवन से जुड़ी हर एक समस्या के समाधान के बारे में बताया गया है। जिन लोगों के घर का वास्तु सही नहीं होता है, उनके घर में सदा क्लेश का वातावरण रहता है। घरवालों का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहता है। वहीं कुंडली में ग्रहों के कमजोर होने से शादी होने में भी देरी आती है। इसके अलावा पैसों की तंगी, मानसिक तनाव और शारीरिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। यदि आप भी इसी तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में आप कुछ उपायों को अपनाकर समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको कर्ज, तनाव, धन, गृह क्लेश और विवाह आदि से जुड़ी तमाम समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तार से बताएंगे।

---खबर नीचे जारी है---

धन पाने के उपाय

14 मुखी रुद्राक्ष को सोने में जुड़वाएं। गंगाजल और कच्चे दूध से इसे शुद्ध करें और फिर गले में धारण करें। इससे आपको धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें- 13 सितंबर तक 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य-शुक्र, धन-संपत्ति और कारोबार में होगी वृद्धि!

---खबर नीचे जारी है---

कर्ज से छुटकारा पाने के उपाय

हर अमावस्या के दिन किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराएं। साथ ही शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी की प्रतिमा के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं और बजरंग बाण का पाठ करें। इस उपाय से आपको कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

तनाव से छुटकारा पाने के अचूक उपाय

जिन लोगों को छोटी-छोटी बातों पर तनाव होने लगता है, उन्हें नियमित रूप से गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके अलावा योग और प्राणायाम करना भी फायदेमंद होता है।

खुशहाल वैवाहिक जीवन के उपाय

किसी लड़की की शादी में रुकावटें आ रही हैं, तो ऐसे में उन्हें कात्यायनी यंत्र का जाप करना चाहिए। इसके अलावा सोमवार का व्रत रखना भी शुभ होता है। वहीं जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही हैं, उन्हें तुलसीकृत रामायण के सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

गृह क्लेश के उपाय

घर में हर समय क्लेश रहता है, तो रात में गंदे बर्तन साफ करके सोएं। इसी के साथ शनिवार को चमेली के तेल का दीपक जलाकर सुंदरकांड का पाठ करें।

संतान सुख के अचूक उपाय

संतान सुख पाने के लिए एकादशी का व्रत जरूर रखें। पुत्रदा एकादशी का व्रत रखना भी शुभ होता है। इसके अलावा संतान गोपाल यंत्र की घर में स्थापना करें और नियमित रूप से उसकी पूजा करें। यदि आप ये उपाय सच्चे मन से करते हैं, तो जल्द ही आपके घर में किलकारी गूंज सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

यदि आप भी कर्ज-धन, गृह क्लेश और विवाह के अन्य अचूक उपायों के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

ये भी पढ़ें- Sawan 2024: वरलक्ष्मी व्रत पर 12 राशियों का धन से भरेगा भंडार! जानें मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के अचूक उपाय

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 06, 2024 11:23 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola