Jagannath Rath Yatra 2023: पुरी में निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा का मंगलवार रात्रि को शुभारंभ हो जाएगा। आज रात्रि 10.04 बजे भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और बलदाऊ के साथ बाहर रथ भ्रमण पर निकलेंगे। रथ अगले दिन बुधवार को सायं 7.09 बजे भगवान के मायके (मौसी के घर) पहुंचेंगे। यहां पर वे नौ दिनों तक रुकेंगे और उसके बाद वापिस अपने धाम लौट आएंगे।
खिचड़ी और फलाहार का लगता है भोग
रथयात्रा के पहले दिन भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और बलदाऊ को भोजन में खिचड़ी परोसी जाती है। इसके बाद वे फलाहार भोजन भी करते हैं। अगले दिन सुबह भगवान स्नान कर गुंडिचा मंदिर में प्रवेश करते हैं। यहां पर वे नौ दिनों तक रुक कर वापिस अपने मंदिर में आ जाते हैं।
यह भी पढें: आस्था और उत्सव का पर्व है भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव
इस मुहूर्त में होता है भगवान की नई मूर्ति का उद्घाटन
हिंदू पंचांग के अनुसार जिस वर्ष में दो आषाढ़ माह आते हैं, उसी वर्ष भगवान की प्रतिमा भी बदली जाती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार प्रत्येक 12 से 15 वर्षों में ऐसा एक बार होता है। उस दौरान मंदिर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी जाती है ताकि कोई भी अंदर प्रवेश न कर सकें।
पुजारी की आंखों पर बांधी जाती है पट्टी (Jagannath Rath Yatra 2023)
मंदिर में प्रचलित परंपरा के अनुसार देव प्रतिमाओं में ब्रह्म पदार्थ होता है। जब भी प्रतिमा बदली जाती है तो प्रतिमा बदलने वाले पुजारी की आंखों पर एक पट्टी बांध दी जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि वह ब्रह्म पदार्थ को न देख सकें। पुजारी बंद नेत्रों से ही इस ब्रह्म पदार्थ को पुरानी प्रतिमा से बाहर निकाल कर नई प्रतिमा में स्थापित कर देता है। इस प्रकार निर्मित की गई प्रतिमा को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित किया जाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
6 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines