हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Weak Saturn in Kundali: कुंडली में यदि शनिदेव हैं कमजोर, तो नहीं करने चाहिए ये 7 काम

यह देखा गया है कि कमजोर शनि जीवन में कई चुनौतियां लाते हैं। यदि आपके कुंडली में भी कर्मफल के स्वामी शनि कमजोर हैं, तो यहां आपको भी यहां बताई गई 7 बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि जीवन में होने वाले नुकसान और हानि से बचा जा सके।

विज्ञापन

शनि देव को कर्म और न्याय का देवता कहा जाता है। वे व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं, चाहे वह अच्छा हो या बुरा। अगर शनि मजबूत हो, तो व्यक्ति परिश्रमी, अनुशासित और सच्चरित्र बनता है। लेकिन यदि शनि कमजोर, नीच का, या अशुभ ग्रहों से पीड़ित हो, तो व्यक्ति के जीवन में कठिनाइयां बढ़ जाती हैं, जैसे रुकावटें, मानसिक तनाव, आर्थिक हानि और सामाजिक अपमान। ऐसे में कमजोर शनि से जुड़े कुछ कामों से परहेज करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं वे 7 काम जो कमजोर शनि वाले व्यक्ति को नहीं करने चाहिए।

बुज़ुर्गों का अपमान न करें

शनि देव समाज के कमजोर वर्गों से जुड़े होते हैं, जैसे बुज़ुर्ग, मज़दूर और गरीब लोग। यदि आप इनका अपमान करते हैं या मदद से मुंह मोड़ते हैं, तो शनि और अधिक क्रोधित हो सकते हैं। सेवा, सहानुभूति और सम्मान ही उनकी कृपा प्राप्त करने का सबसे सीधा मार्ग है।

ये भी पढ़ें: सपने में श्मशान देखना शुभ या अशुभ? जानें भविष्य के छिपे रहस्य और संकेत!

विज्ञापन

झूठ से दूर रहें

शनि न्यायप्रिय और सत्यनिष्ठ हैं। जो लोग झूठ बोलते हैं, धोखा देते हैं या गलत तरीके से लाभ कमाते हैं, उन्हें शनि का कठोर दंड भुगतना पड़ सकता है। कमजोर शनि वाले व्यक्ति को विशेष रूप से ईमानदार और नैतिक जीवन अपनाना चाहिए।

आलस्य न करें

कमजोर शनि वाले लोगों को जीवन में अनुशासन और मेहनत को अपनाना चाहिए। शनि मेहनत करने वालों को पसंद करते हैं और आलसी लोगों को दंडित करते हैं। समय का सदुपयोग करें, कार्यों में नियमितता रखें और अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। ऐसे लोगों के काले कपड़े पहनने से भी परहेज करना चाहिए।

विज्ञापन

पीले अनाजों का व्यापार न करें

चना, अरहर, मूंग आदि जैसे पीले अनाज बृहस्पति ग्रह से जुड़े होते हैं, जबकि शनि और बृहस्पति के बीच प्रकृति में विरोध होता है। कमजोर शनि वाले लोगों को इन वस्तुओं के व्यापार से बचना चाहिए, वरना बार-बार हानि, संघर्ष और मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।

दुग्ध उत्पादों का व्यापार न करें

दूध, दही, घी, मक्खन आदि चंद्रमा और शुक्र ग्रह से संबंधित होते हैं, जो शनि के लिए अनुकूल नहीं माने जाते, खासकर जब शनि कुंडली में कमजोर हो। इन चीज़ों का व्यापार करने से मानसिक अशांति, निर्णय में भ्रम और व्यापार में स्थिरता की कमी देखी जा सकती है। आपकोसफेद चीजों के लेनदेन से बचना चाहिए।

विज्ञापन

सोना धारण करने से परहेज करें

सोना सूर्य और बृहस्पति का प्रतीक है, जबकि शनि का सूर्य से शत्रु भाव माना जाता है। कमजोर शनि वाले व्यक्ति यदि सोना धारण करते हैं, तो इससे आत्मबल में गिरावट, मानसिक तनाव और जीवन में अस्थिरता आ सकती है। इसके बजाय चांदी या लोहे जैसी धातुओं का उपयोग करें।

जानवरों के साथ क्रूरता न करें

शनि का संबंध विशेष रूप से कुत्तों, कौवों, भैंसों और अन्य पशु-पक्षियों से होता है। यदि कोई व्यक्ति इन जीवों के प्रति निर्दयी होता है या उन्हें तंग करता है, तो शनि और भी अशुभ फल देने लगते हैं। पशु सेवा, विशेषकर काले कुत्ते या कौवे को भोजन देना, शनि को प्रसन्न करने का सरल उपाय है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: घर से निकलने से पहले करें ये 5 काम, हर कार्य में मिलेगी सफलता; बरकत होगी तेज

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola