5 planets in kundli: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर कुंडली के ग्रह शुभ स्थिति में नहीं हैं तो जातक को बिजनेस और नौकरी में अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर जातक की कुंडली में नौकरी के कारक ग्रह शुभ स्थिति में नहीं हैं तो व्यक्ति को नौकरी में बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कुंडली में बिजनेस और नौकरी के लिए कारक ग्रह कौन-कौन से हैं, और इन्हें मजबूत करने के लिए क्या करना शुभ रहेगा।
कुंडली का सूर्य
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी नहीं या ये किसी पाप ग्रह से प्रभावित है तो ऐसे में व्यक्ति को प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता नहीं मिलती। अगर जातक प्रशासनिक क्षेत्र में कार्य कर भी रहा है तो उसे तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में जातक को सूर्य देव की उपासना करनी चाहिए। साथ ही सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
कुंडली का चंद्रमा
यदि चंद्रमा जातक की जन्मकुंडली में अशुभ स्थिति में होता है, तो नौकरी-व्यापार में परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे मामलों में, जातक को अपनी राशि के अनुसार चंद्रमा शांति के उपाय करने चाहिए। चंद्र ग्रह को मजूबत करने के लिए ओम् श्रां श्रीं श्रौं सः सोमाय नमः का जाप करना शुभ होता है।
यह भी पढ़ें: 16 नवंबर तक राजा जैसा सुख भोगेंगे 3 राशियों के लोग, जॉब-बिजनेस से आएगा खूब धन
कुंडली का बुध
बुध ग्रह की अशुभ स्थिति नौकरी और बिजनेस से संबंधित समस्याओं का कारण बन सकती है। इसके कारण जातक को संचार क्षेत्र में संघर्ष, अवसरों का छूट जाना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, व्यक्ति को अपनी बुद्धि को मजबूत करने के लिए ओम ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः मंत्र जाप करना अच्छा रहेगा।
कुंडली का गुरु ग्रह
अगर कुंडली में गुरु ग्रह अशुभ स्थिति में है, तो नौकरी और बिजनेस में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इससे बचने के लिए व्यक्ति को रोजाना गुरु मंत्र का जाप और गुरु ग्रह से जुड़े उपाय करने चाहिए जैसे कि गुरुवार को बृहस्पति देव की पूजा करनी चाहिए। इससे जातक को नौकरी में सफलता मिल सकती है। गुरु बीज मंत्र- ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः
कुंडली का शनि
कहते हैं कि अगर कुंडली में शनि शुभ स्थिति में नहीं है तो नौकरी और व्यापार में तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुंडली के शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए शनिवार को शनिदेव की पूजा और शांति के लिए नीलम रत्न धारण करना चाहिए। इससे जातक को नौकरी में परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: 1 राशि के जातक भूल से भी न बांधें लाल कलावा! वरना फायदे की जगह होगा नुकसान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
22 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines