How To Strong Budh Grah In Kundali: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी जातक की कुंडली में ग्रह कमजोर होते हैं, तो जातक का जीवन प्रभावित होने लगता है। ऐसे में ग्रहों का राजकुमार बुध ग्रह को कहा जाता है। मान्यता है कि जिस जातक कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होता है, उस व्यक्ति को अपने जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन वहीं जब कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है, तो जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
अगर किसी जातक की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है, तो उन्हें बुधवार के दिन बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए बुध स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि इस पाठ को करने से जीवन में आने वाली सभी परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है। तो आइए बुध स्तोत्र का पाठ के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें- गणेश जी 5, 7 और 9 मूलांक वालों पर बरसाएंगे कृपा
बुध स्तोत्र
पीताम्बर: पीतवपु किरीटी, चतुर्भुजो देवदु:खापहर्ता ।
धर्मस्य धृक सोमसुत: सदा में, सिंहाधिरुढ़ो वरदो बुधश्च ।।
प्रियंगुकनकश्यामं रूपेणाप्रतिमं बुधम ।
सौम्यं सौम्यगुणोपेतं नमामि शशिनन्दनम ।।
सोमसुनुर्बुधश्चैव सौम्य: सौम्यगुणान्वित: ।
सदा शान्त: सदा क्षेमो नमामि शशिनन्दनम ।।
उत्पातरूपी जगतां चन्द्रपुत्रो महाद्युति: ।
सूर्यप्रियकरोविद्वान पीडां हरतु मे बुधं ।।
शिरीषपुष्पसंकाशं कपिलीशो युवा पुन: ।
सोमपुत्रो बुधश्चैव सदा शान्तिं प्रयच्छतु ।।
श्याम: शिरालश्चकलाविधिज्ञ:, कौतूहली कोमलवाग्विलासी ।
रजोधिको मध्यमरूपधृक स्या-दाताम्रनेत्रो द्विजराजपुत्र:।।
अहो चन्द्रासुत श्रीमन मागधर्मासमुदभव: ।
अत्रिगोत्रश्चतुर्बाहु: खड्गखेटकधारक: ।।
गदाधरो नृसिंहस्थ: स्वर्णनाभसमन्वित: ।
केतकीद्रुमपत्राभ: इन्द्रविष्णुप्रपूजित: ।।
ज्ञेयो बुध: पण्डितश्च रोहिणेयश्च सोमज: ।
कुमारो राजपुत्रश्च शैशवे शशिनन्दन: ।।
गुरुपुत्रश्च तारेयो विबुधो बोधनस्तथा ।
सौम्य: सौम्यगुणोपेतो रत्नदानफलप्रद: ।।
एतानि बुधनामानि प्रात: काले पठेन्नर: ।
बुद्धिर्विवृद्धितां याति बुधपीडा न जायते ।।
बुध स्तोत्र पाठ का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन बुध स्तोत्र का पाठ करने से कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति को मजबूत हो जाती है। साथ ही बुध दोष से मुक्ति भी मिलती है। यदि किसी जातक की कुंडली में बुध ग्रह प्रभावशाली होते हैं, तो जातक को शिक्षा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती हैं।
यह भी पढ़ें- घर में फ्रिज और डाइनिंग टेबल रखने के भी होते हैं वास्तु नियम
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
12 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines