Vastu Shastra: घर में फ्रिज और डाइनिंग टेबल रखने के भी होते हैं वास्तु नियम, जरूर करें पालन

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सभी वस्तुओं के लिए वास्तु नियम है। इन वास्तु नियमों का पालन करने से घर में खुशहाली बनी रहती है। तो आज इस खबर में जानेंगे वास्तु संबंधी कुछ नियमों के बारे में।

Vastu Shastra

Vastu Shastra

Vastu Shastra: कई लोग अपने जीवन में बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है। ऐसे में कोई जातक धन को कमाता है, लेकिन कमाया हुआ धन नहीं टिक पाता है। साथ ही घर में लड़ाई-झगड़ा होते रहता है। लोगों को यह समझ में नहीं आता है कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है तो इन सभी समस्याओं  के पीछे वास्तु दोष का बड़ा हाथ होता है। मान्यता है कि जिस जातक के घर में वास्तु दोष लग जाता है, उस व्यक्ति का घर और जीवन दोनों ही बर्बाद हो जाता है। घर में तरह-तरह की परेशानियां आने लगती हैं। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए हैं, जिससे जातक सुखी जीवन व्यतीत कर सकते हैं।

विज्ञापन

कपड़े का पहनावा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कटे-फटे हुए कपड़े दुर्भाग्य का कारण होते हैं। कहा जाता है कि जो जातक फटे कपड़े पहनते हैं, वे दुर्भाग्य को आमंत्रित करते हैं। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर से फटे हुए कपड़े बाहर निकाल कर फेंक दें। साथ ही साफ-सुथरे कपड़े पहनें। मान्यता है साफ-सुथरे कपड़े पहनने से जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

विज्ञापन

फ्रिज के लिए वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में फ्रिज उत्तर-पूर्व की दिशा में नहीं रखना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो परिवार की खुशहाली, मन की शांति भंग हो जाती है। इसलिए वास्तु शास्त्र के नियमानुसार, फ्रिज रसोई घर के उत्तर-पश्चिम हिस्से में रखें। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली के साथ सुख-समृद्धि आती है।

विज्ञापन

डाइनिंग टेबल के लिए वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में डाइनिंग टेबल वृत्ताकार और अंडाकार नहीं रखने चाहिए। साथ ही मान्यता यह भी है कि डाइनिंग टेबल पर कभी भी अनावश्यक वस्तुएं नहीं रखना चाहिए। बल्कि उपयोगी वस्तुएं ही रखें। अगर डाइनिंग टेबल पर अनावश्यक वस्तुए रखते हैं, तो खाना खाते समय परिवार में विवाद हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ