Shani Dev: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में शनि को खास महत्व दिया गया है. वजह ये है कि शनि (Shani) जब किसी जातक पर मेहरबान होते हैं, तो वह सफलता के शिखर पर पहुंच जाता है. वहीं जब शनि देव (Shani Dev) किसी इंसान ने नाराज हो जाते हैं तो वह कंगाली की राह पर खड़ा हो जाता है. यही वजह है कि शनि की कृपा पाने के लिए हर इंसान मानो बेचैन रहता है. वैसे तो शनि की दशा का सटीक अनुमान कुंडली (Shani in Kundli) का विश्लेषण करके किया जाता है, लेकिन बिना कुंडली दिखाए भी इस बात का पता लगाया जा सकता है कि शनि देव नाराज हैं या खुश. आइए ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ संकेतों के आधार पर जानते हैं कि शनि देव किन स्थितियों में नाराज या खुश रहते हैं।
शनि खराब होने से जीवन पर पड़ता है ये असर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की दशा ठीक नहीं है तो उसे तमाम तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है. वहीं जब कुंडली में मंगल शनि पर हावी हो जाता है तो ऐसे में दुर्घटना की संभवाना प्रबल हो जाती है. इसके अलावा जब कुंडली में शनि देव अशुभ हैं, तो संबंधित जातक को किस्मत का साथ नहीं मिल पाता. जिसकी वजह से बनते हुए काम भी समय पर बिगड़ जाते हैं.
ये भी पढ़ें: नाग पंचमी पर बनने जा रहे हैं ये 3 दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों को होगा महालाभ; पलटेगी किस्मत
कुंडली का मजबूत शनि देता है ये शुभ फल
ज्योतिष (Jyotish) के जानकार बताते हैं कि जब कुंडली में शनि की स्थिति अच्छी रहती है तो जातक को शुभ परिणाम मिलते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आमतौर पर तुला राशि में शनि उच्च के माने जाते हैं. जिसकी वजह से जातक मेहनती, अनुशासन प्रिय, न्याय प्रिय बनता है. साथ ही व्यक्ति गरीबों का मसीहा बनकर सामने आता है. इसके अलावा शनि के शुभ प्रभाव (Shani Shubh Prabhav) से व्यक्ति को नौकरी या व्यापार में भी जबरदस्त सफलता हासिल होती है. वहीं शनि जब कुंडली (Kundli me Shani) में उच्च होते हैं तो व्यक्ति स्वस्थ रहकर अपनी आयु पूरी करता है, क्योंकि शनि देव आयु प्रदाता भी कहे जाते हैं.
शनि मेहरबान हैं का क्रूर, ऐसे लगाएं पता
जब कोई व्यक्ति अधिकतर समय मायूस और उदास रहने लगे तो समझ जाना चाहिए कि शनि देव संबंधित व्यक्ति की कुंडली में अच्छी स्थिति में नहीं हैं.
वहीं जब जीवन में एक के बाद एक आर्थिक आर्थिक परेशानियां आने लगे तो यह इस बात का संकेत है कि शनि नाराज चल रहे हैं.
ये भी पढ़ें: पीपल के पत्ते का सिर्फ ये एक उपाय दिलाएगा शनि और पितृ दोष से छुटकारा, खुशहाली में बीतेगी पूरी जिंदगी
अगर कठिन मेहनत करने के बावजूद भी अनुकूल सफलता नहीं मिले तो यह भी इस बात का स्पष्ट संकेत देता है कि कुंडली में शनि कमजोर स्थिति में हैं.
इसके अलावा अगर कुंडली में शनि कमजोर पड़ रहे हैं तो सेहत खराब होने लगती है. ऐसे में अगर आपको भी ये संकेत मिले तो समझ जाएं कि शनि देव नाराज चल रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines