हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Totke for Money: इन उपायों को करते ही भरने लगेगी जेब, छप्पर फाड़ कर बरसेगा पैसा

विज्ञापन

Totke for Money: तंत्र-मंत्र से जुड़े ग्रंथों में कई ऐसे उपाय या टोटके बताए गए हैं जिन्हें करने से आर्थिक समस्या तुरंत ही दूर होती है। माना जाता है कि इन उपायों से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति के घर और भंडार को भर देती हैं। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार इन टोटकों की मदद से आप अपनी सभी आर्थिक समस्याओं को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं। जानिए इन टोटकों के बारे में

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: अगर सपने में दिखें हनुमानजी तो बहुत जल्द मिलेगी यह खुशखबरी

जल्दी पैसा पाने के लिए करें ये उपाय (Totke for Money)

  • शुक्ल पक्ष के शुक्रवार को किसी विष्णु मंदिर में जाकर मां लक्ष्मी को झाड़ू चढ़ाएं। ऐसा करने से बड़े से बड़ा कर्जा भी तुरंत चुकना शुरू हो जाएगा। इस उपाय से इनकम के नए सोर्स भी बनेंगे।
  • गुरुवार के दिन एक साबुत दालचीनी का रोल लेकर उसमें एक नोट रख दें। इसके बाद उस रोल के ऊपर 3 बार मौली लपेटकर गांठ लगा दें तथा भगवान से अपनी आर्थिक समस्या को दूर करने की प्रार्थना करें। अब इस रोल को पर्स या तिजोरी में रख दें। चाहें तो पूजास्थल पर भी रख सकते हैं। इससे तुरंत ही पैसे की आवक होती है।

यह भी पढ़ें: Tone Totke: आज ही करें बिना पैसे का यह उपाय, तुरंत पूरी करेगा हर मनचाही इच्छा

  • शुक्रवार के दिन किसी शुभ मुहूर्त में अशोक वृक्ष की जड़ को घर लाकर गंगाजल से स्नान कराएं। इसके बाद उसे तिजोरी अथवा घर के पूजास्थल में रख दें। इससे भी घर में पैसा आने लगता है।
  • शीघ्र धन पाने के लिए लगातार 21 दिनों तक श्रीसूक्त तथा लक्ष्मीसूक्त का प्रतिदिन 108 बार पाठ करें। इस पाठ से तुरंत ही इनकम के नए सोर्स बन जाएंगे। यह दोनों ही संस्कृत में हैं, अतः बेहतर होगा कि आप पहले किसी अच्छे विद्वान से इनके उच्चारण का तरीका सीख लें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें