हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सावन में प्रदोष व्रत का महत्व; शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना, बस करना होगा एक काम

विज्ञापन
Image Credit: Wikimedia

Sawan Pradosh Vrat: इस समय भगवान शिव का प्रिय सावन माह चल रहा है। इस माह में महादेव की आराधना का विशेष फल मिलता है। खास तौर पर यदि सावन के सोमवार अथवा प्रदोष पर भोलेनाथ की पूजा की जाए तो भक्तों की समस्त इच्छाएं अवश्य ही पूर्ण होती हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार सावन माह का पहला प्रदोष व्रत 15 जुलाई 2023 (शनिवार) को आ रहा है। इस दिन शनिवार होने के कारण इसे शनि प्रदोष भी कहा जाएगा। अगर आप भी इस दिन शुभ मुहूर्त में पूरे विधि-विधान से शिव की पूजा करेंगे तो निश्चित रूप से आपके मनोरथ पूरे होंगे।

यह भी पढ़ें: Shiv Puran ke Upay: बड़े-से-बड़े संकट की काट हैं प्रदोष के ये उपाय परन्तु रखें ये सावधानियां

विज्ञापन

कब है शनि प्रदोष व्रत

पंचांग की गणना के अनुसार प्रदोष तिथि का आरंभ 14 जुलाई 2023 (शुक्रवार) को सायं 7.18 बजे होगा। इसका समापन अगले दिन 15 जुलाई 2023 (शनिवार) को सायं 8.33 बजे होगा। हिंदू धर्म में उदय तिथि की मान्यता होने के कारण प्रदोष व्रत शनिवार को ही किया जाएगा। इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च का रहेगा जो एक शुभ संयोग बना रहा है।

यह भी पढ़ें: शुक्र को करें मां दुर्गा के ये उपाय, गरीबी, शत्रु और बीमारियों से पीछा छूटेगा

विज्ञापन

कैसे करें प्रदोष व्रत

जो भक्त बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं, उन्हें प्रदोष व्रत अवश्य ही करना चाहिए। सुबह जल्दी उठ कर स्नान आदि से निवृत्त होकर किसी शिव मंदिर में जाएं। वहां पर गणेशजी की पूजा कर उन्हें मनाएं। इसके बाद भगवान शिव, मां पार्वती, कार्तिकेय और नंदीश्वर की पूजा करें। शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करें। गंगाजल नहीं होने पर जल से भी अभिषेक कर सकते हैं। श्वेत चंदन से उनका श्रृंगार करें। पूरे दिन व्रत रखें एवं निराहार रहते हुए केवल एक समय फलाहार ग्रहण करें। साथ ही शिव के पंचाक्षरी मंत्र “ॐ नमः शिवाय” का कम से कम 1100 बार जप करें। इस व्रत करने से भगवान अपने भक्तों पर अवश्य ही प्रसन्न होते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola