Home Vastu: वास्तु शास्त्र में घर की सभी चीजों को रखने का नियम बताया गया है। मान्यता है कि जो जातक इन वास्तु के नियमों का पालन नहीं करता है, उसके जीवन में कई तरह की मुश्किलें आने लगती हैं साथ ही घर के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने लगता है। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है।
मान्यता है कि घर में रखे हर चीज में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जाएं मौजूद होती हैं। कहा जाता है कि घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जाओं का असर व्यक्ति के जीवन पर जरूर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी कुछ चीजें ऐसी जो वास्तु दोष का कारण बन जाते हैं। तो आज इस खबर में कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानेंगे जो घर में वास्तु दोष उत्पन्न करते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- सूर्यास्त के बाद भूलकर न करें 7 काम, वरना जीवन भर भुगतना पड़ेगा
घर में भूलकर न रखें ये वस्तुएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में कभी भूलकर भी देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। साथ ही मंदिर में किसी देवी-देवता के फटी हुई तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना गया है, जिसका असर घर के सभी सदस्यों पर पड़ता है।
यह भी पढ़ें- घर में लगाएं इन चीजों की तस्वीरें, रुके हुए काम में मिलेगी सफलता
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो जातक घर में फटे पुराने कपड़े पहनते हैं, उनको खासकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। मान्यता है कि फटे-पुराने कपड़े पहनने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। साथ ही घर में आर्थिक तंगी का हर समय सामना करना पड़ता है।
मान्यता है कि जो जातक अपने घर में पुराने, खराब या बिना चाभी के ताला रखते हैं, उनके के भाग्य में भी ताला लग जाता है। इसलिए कभी भी पुराना ताला या बिना चाभी का ताला घर में नहीं रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी टूटा हुआ शीशा या कांच नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि घर में टूटा हुआ शीशा या कांच रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगती है। साथ ही घर के सभी सदस्यों के रिश्तों के बीच में दरार आने लगती है।
शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी महाभारत या किसी भी युद्ध की पेंटिंग नहीं लगानी चाहिए। मान्यता है कि ऐसी तस्वीर लगाने से घर में तनाव और कलह का माहौल बना रहता है।
यह भी पढ़ें- घर-गृहस्थी को तबाह कर सकता है मामूली दिखने वाला जूता
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
9 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
10 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
12 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines