Vastu Tips: घर-गृहस्थी को तबाह कर सकता है मामूली दिखने वाला जूता, भूलकर भी न करें 6 गलतियां

Vastu Tips for Shoes: वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि कोई जातक घर में जूते वास्तु के अनुसार, नहीं रखता है, तो इससे घर में समस्या आ सकती है। तो आइए उन नियमों के बारे में जानते हैं।

Vastu Tips for Shoes

Vastu Tips for Shoes

Vastu Tips for Shoes: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखे हर एक चीज का वास्तु से संबंध होता है। मान्यता है कि यदि घर की चीजें वास्तु अनुसार, रखा जाए तो घर पर और जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ता है। साथ ही ग्रहों का भी जीवन पर असर होता है। इसलिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ कहते हैं कि घर में कोई भी चीज को रखने लिए वास्तु नियम का खास ध्यान रखना बेहद ही जरूरी होता है।

विज्ञापन

आज इस खबर में जानेंगे घर में मामूली सा दिखने वाला जूता के बारे में, जो आपके जीवन में कितना गहरा असर डाल सकता है। कहा जाता है कि यदि वास्तु के अनुसार, इन्हें पैरों में सही तरह से न पहना जाए या घर में ठीक तरह से न रखा जाए तो यह आपकी जिंदगी भी बर्बाद सकता है। तो आइए जूते से जुड़े वास्तु नियम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

जूते से जुड़े वास्तु नियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी जातक को जूते उपहार के रूप में नहीं देना चाहिए। मान्यता है कि किसी से जूते उपहार में भी नहीं लेने चाहिए।

विज्ञापन

वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना गया है। मान्यता है कि उपहार लेने या देने से आर्थिक समस्या होने लगती है। साथ ही घर में पैसे की तंगी झेलनी पड़ती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप किसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो पुराने या फटे जूते बिल्कुल भी पहनकर न जाएं।

विज्ञापन

मान्यता है कि ऐसा करने से आपको सफलता नहीं मिल सकती है साथ ही असफलता का मुंह देखना पड़ सकता है।

जो जातक ऑफिस या कार्यालय में भूरे रंग के जूते पहनकर जाते हैं उनके कार्य में बाधाएं उत्पन्न होने लगती है साथ ही भूरे रंग के जूते पहनना अशुभ माना गया है।

विज्ञापन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जूते या चप्पल पर हमेशा पॉलिश और चमक बनी रहनी चाहिए। मान्यता है कि जूते चप्पल पर पॉलिश रखने से व्यक्ति पर बूरा प्रभाव नहीं पड़ती है। साथ ही व्यक्ति अपने व्यक्तित्व का प्रभाव दूसरे लोगों पर छोड़ते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ