---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Holika Dahan Muhurat: 30 वर्ष बाद बना त्रिग्रही योग, सायं 6.26 बजे से 6.38 बजे तक होगा होलिका दहन

Holika Dahan Muhurat: आज सोमवार को रवि योग व अन्य शुभ योग बन रहे हैं। इन्हीं शुभ संयोगों में सोमवार को फाल्गुन मास की चतुर्दशी युक्त पूर्णिमा में होलिका दहन होगा। पंचांग की गणना के अनुसार इस बार होली पर शनि, सूर्य एवं बुध ग्रह एक साथ कुंभ राशि में विराजमान है। यह त्रिग्रही योग […]

---विज्ञापन---

Holika Dahan Muhurat: आज सोमवार को रवि योग व अन्य शुभ योग बन रहे हैं। इन्हीं शुभ संयोगों में सोमवार को फाल्गुन मास की चतुर्दशी युक्त पूर्णिमा में होलिका दहन होगा। पंचांग की गणना के अनुसार इस बार होली पर शनि, सूर्य एवं बुध ग्रह एक साथ कुंभ राशि में विराजमान है। यह त्रिग्रही योग कहलाता है, ऐसा अवसर लगभग 30 वर्षों बाद बन रहा है।

यह भी पढ़ें: होली के दिन करें ये उपाय, दूर होगी बड़ी से बड़ी बीमारी!

---विज्ञापन---

इन मुहूर्तों में होगा होलिका दहन (Holika Dahan Muhurat)

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार होलिका दहन फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा में भद्रा रहित करना शास्त्र सम्मत माना गया है। उनके अनुसार आज होलिका दहन के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त प्रदोष युक्त गोधूलि बेला में सायं 6.26 बजे से 6.38 बजे तक रहेगा। यद्यपि शाम को प्रदोष काल में भी होलिका दहन कर सकेंगे। प्रदोष काल का समय सायं 6.26 बजे से रात्रि 8.55 बजे तक रहेगा।

यदि पूर्णिमा की बात करें तो आज सायं 4.18 बजे से पूर्णिमा आरंभ होगी जो मंगलवार को सायं 6.10 बजे समाप्त होगी। यही कारण है कि होलिका दहन सोमवार को ही किया जाएगा। इसी प्रकार पूर्वोत्तर राज्य जहां सूर्यास्त सायं 6.10 बजे पहले ही हो जाता है, वहां पर होलिका दहन मंगलवार को होगा जबकि धुलंडी का पर्व 8 मार्च 2023 को मनाया जाएगा।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

(www.ebsta.com)

---विज्ञापन---
First published on: Mar 06, 2023 07:19 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola