Holi 2023: वैदिक परंपरा में होली और दीवाली का पर्व विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना गया है। इन दोनों ही पर्वों का तंत्र में अत्यधिक महत्व बताया गया है। यही कारण है कि इन पर्वों पर तंत्र-मंत्र से संबंधित बड़े अनुष्ठान किए जाते हैं। आप भी चाहें तो कुछ आसान से उपाय करके अपने लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि पा सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: यह है होलिका दहन मुहूर्त, जानिए कब आरंभ होंगे होलाष्टक
घर की तिजोरी भरने के लिए होली पर करें ये टोटके (Holi Ke Upay)
यदि आप घर में लक्ष्मी का स्थाई वास चाहते हैं तो होलिका दहन की अग्नि में एक जटा वाला नारियल, पान तथा सुपारी चढ़ाएं। इसके बाद मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए होलिका की 11 परिक्रमा करें। इस उपाय से आपके घर में समृद्धि आएगी।
फाल्गुन माह की पूर्णिमा यानि होली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्रीसूक्त और लक्ष्मीसूक्त का पाठ करें। इनका हवन करवाएं तथा केसर मिश्रित खीर से मां को भोग लगाएं। इस खीर का कुछ हिस्सा प्रसाद स्वरूप घर के सभी लोग ग्रहण करें। जबकि खीर का अधिकांश हिस्सा गरीब छोटी कन्याओं में बांट दें। इससे बहुत जल्दी करोड़पति बन सकते हैं।
होलिका दहन की भस्म को अपने घऱ ले आएं। इस भस्म को घर के चारों ओर बिखेर दें। तथा अपने घर के गमलों में भी इसका कुछ हिस्सा डाल दें। इस उपाय से घर में मौजूद सभी नकारात्मक शक्तियां दूर भाग जाएंगी।
यह भी पढ़ें: होली के दिन करें ये उपाय, दूर होगी बड़ी से बड़ी बीमारी!
इस बार होलिका दहन मंगलवार को होगा। इस दिन रामचरित मानस की चौपाई “जिमि सरिता सागर मंहु जाही, जद्यपि ताहि कामना नाहीं, तिमि सुख संपत्ति बिनहि बोलाएं, धर्मशील पहिं जहि सुभाएं” का 108 बार जप कर उससे हवन करें। इसके बाद प्रतिदिन सुबह पूजा के बाद इस चौपाई का 11 या 21 बार पाठ करें। इससे घर में अखंड लक्ष्मी का आगमन होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines