हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Finger Length: हाथ की किस उंगली का लंबा-छोटा होना शुभ? सामुद्रिक शास्त्र से खुलेंगे स्वभाव-भाग्य के रहस्य

Hand Finger Length: आज से कई साल पहले सामुद्रिक शास्त्र की रचना की गई थी, जिसका उल्लेख हिंदू धर्म के पौराणिक शास्त्रों में भी मिलता है. इसमें व्यक्ति के शरीर की बनावट और निशान आदि से उनके बारे में जाना जाता है. आज यहां पर आपको सामुद्रिक शास्त्र की मदद से हाथ की उंगली से जुड़े शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में पता चलेगा.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Hand Finger Length: प्रत्येक व्यक्ति के हाथ की लंबाई, चौड़ाई और बनावट अलग होती है, जिससे उनके बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है. यहां तक कि व्यक्ति के स्वभाव, लव लाइफ, सेहत, करियर, इनकम और आर्थिक स्थिति आदि से जुड़े राज भी जाने जा सकते हैं. दरअसल, सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर की बनावट से ही उसके जीवन से जुड़े रहस्य खोले जाते हैं. इसमें व्यक्ति के हाथ की उंगली की लंबाई का भी खास महत्व है. चलिए सामुद्रिक शास्त्र की मदद से जानें हाथ की किस उंगली का लंबा व छोटा होना शुभ होता है.

मध्‍यमा उंगली का छोटा होना

मध्‍यमा उंगली का अन्य उंगलियों के मुकाबले सबसे ज्यादा छोटा होना शुभ नहीं होता है. सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि ऐसे लोग केवल अपने बारे में सोचते हैं. खुद के फायदे के लिए ये किसी भी व्यक्ति का नुकसान करवा सकते हैं. इसी वजह से इनके दोस्त भी ज्यादा नहीं बनते हैं और न ही ये अपनी लव लाइफ से संतुष्ट रहते हैं. बता दें कि ऐसे लोगों को जीवन में धोखा भी बहुत बार मिलता है.

अनामिका उंगली का लंबा होना

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों के हाथ की अनामिका उंगली सबसे ज्यादा लंबी होती है, उनका स्वभाव मिलनसार होता है. ऐसे लोग केवल अपने हित के बारे में नहीं सोचते हैं, बल्कि लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं. इसके अलावा इनके जीवन में सफल होने की संभावना भी बहुत अधिक रहती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हथेली पर रेखाओं का साफ न दिखना शुभ है या अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र से जानें

मध्यमा ऊंगली का लंबा होना

हाथ की मध्यमा ऊंगली का अन्य उंगलियों के मुकाबले लंबा होना शुभ नहीं होता है. सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो ऐसे लोगों को जीवन में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है. कोई भी चीज इन्हें जीवन में आसानी से नहीं मिलती है. यहां तक कि प्यार भी इनके जीवन में बहुत देर से दस्तक देता है.

विज्ञापन

तर्जनी और मध्यमा उंगली का बराबर होना

तर्जनी और मध्यमा उंगली का बराबर होना शुभ होता है. सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो ऐसे लोग मेहनती होते हैं, जो अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं. साथ ही इनका नाम समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में आता है.

ये भी पढ़ें- Lines On Thumb: अंगूठे पर गोल-गोल रेखाओं का होना कैसा होता है? हस्तरेखा शास्त्र से जानें शुभ-अशुभ संकेत

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola