Love Marriage Hogi Ya Nahi Kaise Pata Kare: हस्तरेखा शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसमें हाथ की रेखाओं, चिन्ह और बनावट आदि का खास महत्व है. इसके जरिए किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, भूतकाल, वर्तमान स्थिति और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है. यहां तक कि जीवन के किसी विशेष पहलू के राज भी खोले जा सकते हैं. जैसे कि किस व्यक्ति की लव मैरिज होगी या अरेंज, उस बारे में भी जाना जा सकता है.
दरअसल, हाथ में एक लव लाइन यानी शादी की रेखा होती है, जिससे वैवाहिक जीवन से जुड़े तमाम सवालों के जवाब मिलते हैं. इसके अलावा हृदय और भाग्य रेखा को देखकर भी शादी और प्यार से जुड़े कई रहस्यों के बारे में जाना जा सकता है. चलिए अब जानते हैं विवाह रेखा के स्थान, बनावट और संकेतों के बारे में.
विवाह रेखा हाथ में किस स्थान पर होती है?
हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि हाथ की सबसे छोटी उंगली के ठीक नीचे हृदय रेखा के ऊपर विवाह रेखा होती है. ये रेखा हाथ के बाहरी किनारे से अंदर की तरफ जाती है, जिससे आपको अपने वैवाहिक जीवन से जुड़े तमाम सवालों के जवाब मिल सकते हैं. वहीं, हथेली के सबसे ऊपरी भाग में उंगलियों के ठीक नीचे वाली रेखा को हृदय रेखा कहा जाता है.
ये भी पढ़ें- Lucky Day by Zodiac Sign: कौन सा दिन आपके लिए सबसे शुभ है? अपनी राशि के अनुसार जानें
किस हाथ में देखें विवाह रेखा?
पुरुषों के दाएं हाथ को देखकर उनके स्वभाव व विवाह के बारे में जाना जाता है, जबकि महिलाओं के बाएं हाथ से उनके प्रेम जीवन से जुड़े राज खोले जाते हैं.
लव मैरिज होने के क्या संकेत हैं?
हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की विवाह रेखा हृदय रेखा की तरफ जाती है, उनकी लव मैरिज होने की संभावना अधिक होती है.
कैसे पता चलेगा कि अरेंज मैरिज होगी?
जिन लोगों की विवाह रेखा सीधी और हृदय रेखा से दूर होती है, उनकी अरेंज मैरिज होती है.
ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
4 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
9 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines