Love Marriage होगी या Arrange? हस्तरेखा शास्त्र से जानें किस रेखा से मिलेगा जवाब

Hast Rekha Shastra: क्या आप जानना चाहते हैं कि आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज? अगर हां, तो इसका जवाब आपके हाथ की रेखाओं में ही छिपा है. दरअसल, हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि हथेली की कुछ रेखाओं का संबंध वैवाहिक जीवन से होता है, जिनसे लव लाइफ से जुड़े तमाम सवालों के जवाब मिलते हैं. आइए अब जानें शादी की रेखा कहां होती है और उससे मिलने वाले संकेतों के बारे में.

Hast Rekha Shastra

Credit- Meat AI

Love Marriage Hogi Ya Nahi Kaise Pata Kare: हस्तरेखा शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसमें हाथ की रेखाओं, चिन्ह और बनावट आदि का खास महत्व है. इसके जरिए किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, भूतकाल, वर्तमान स्थिति और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है. यहां तक कि जीवन के किसी विशेष पहलू के राज भी खोले जा सकते हैं. जैसे कि किस व्यक्ति की लव मैरिज होगी या अरेंज, उस बारे में भी जाना जा सकता है.

विज्ञापन

दरअसल, हाथ में एक लव लाइन यानी शादी की रेखा होती है, जिससे वैवाहिक जीवन से जुड़े तमाम सवालों के जवाब मिलते हैं. इसके अलावा हृदय और भाग्य रेखा को देखकर भी शादी और प्यार से जुड़े कई रहस्यों के बारे में जाना जा सकता है. चलिए अब जानते हैं विवाह रेखा के स्थान, बनावट और संकेतों के बारे में.

विज्ञापन

विवाह रेखा हाथ में किस स्थान पर होती है?

हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि हाथ की सबसे छोटी उंगली के ठीक नीचे हृदय रेखा के ऊपर विवाह रेखा होती है. ये रेखा हाथ के बाहरी किनारे से अंदर की तरफ जाती है, जिससे आपको अपने वैवाहिक जीवन से जुड़े तमाम सवालों के जवाब मिल सकते हैं. वहीं, हथेली के सबसे ऊपरी भाग में उंगलियों के ठीक नीचे वाली रेखा को हृदय रेखा कहा जाता है.

विज्ञापन

किस हाथ में देखें विवाह रेखा?

पुरुषों के दाएं हाथ को देखकर उनके स्वभाव व विवाह के बारे में जाना जाता है, जबकि महिलाओं के बाएं हाथ से उनके प्रेम जीवन से जुड़े राज खोले जाते हैं.

लव मैरिज होने के क्या संकेत हैं?

हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की विवाह रेखा हृदय रेखा की तरफ जाती है, उनकी लव मैरिज होने की संभावना अधिक होती है.

विज्ञापन

कैसे पता चलेगा कि अरेंज मैरिज होगी?

जिन लोगों की विवाह रेखा सीधी और हृदय रेखा से दूर होती है, उनकी अरेंज मैरिज होती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ