Hastrekha Gyan: उंगलियों के बीच का गैप बताएगा आपकी सोच, स्वभाव और सफलता का रास्ता

Hastrekha Gyan: उंगलियों के बीच का फासला सिर्फ आकृति नहीं, बल्कि आपके स्वभाव, सोच और भविष्य का आईना है. ये आपके व्यक्तित्व की बड़ी सच्चाइयां बताती हैं. इस आर्टिकल से जानें, आपके उंगलियों के बीच का गैप (gap) आपके बारे में क्या कहती है?

hast-rekha-ungli-ke-bich-gap

Hastrekha Gyan: हस्तरेखा ज्योतिष में सिर्फ हथेली की रेखाएं ही नहीं, बल्कि उंगलियों के बीच का फासला (gap) भी हमारे स्वभाव और जीवन के बारे में कई राज खोलता है. उंगलियों के बीच की दूरी आपके सोचने के तरीके, व्यक्तित्व और यहां तक कि भविष्य के संकेत भी देती है. आइए जानते हैं, उंगलियों के बीच के गैप का महत्व और समझें क्या है इनका महत्व?

विज्ञापन

खुला विचार और आत्मविश्वास

यदि तर्जनी और बीच वाली उंगली के बीच थोड़ा गैप हो, तो आप खुले विचारों वाले और अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चयी हैं. ऐसे लोग सकारात्मक सोच के साथ नए विचारों को अपनाते हैं.

विज्ञापन

सभी उंगलियों के बीच गैप

जब हर उंगली के बीच थोड़ी दूरी हो, तो यह बताता है कि आप खुशमिजाज, तनावमुक्त और सामाजिक व्यक्ति हैं. आप दूसरों की भावनाओं को समझते हैं और जीवन में आशावादी बने रहते हैं.

विज्ञापन

लापरवाही और स्वार्थी स्वभाव

यदि बीच वाली और अनामिका उंगली के बीच ज्यादा फासला हो, तो यह लापरवाही और स्वार्थ का संकेत है. ऐसे लोग अपनी जरूरतों को पहले रखते हैं, जिससे रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं.

गुस्सा और परिवार के प्रति प्यार

अनामिका और कनिष्ठा उंगली के बीच गैप होने पर व्यक्ति गर्ममिजाज होता है, लेकिन अपने परिवार के लिए समर्पित और निष्ठावान होता है.

विज्ञापन

गंभीर और अनुशासित व्यक्तित्व

अगर उंगलियां बिल्कुल पास-पास हैं, तो आप गंभीर, एकाग्र और जिम्मेदार हैं. हालांकि, कभी-कभी यह सख्ती और जिद में बदल सकता है.

उंगलियों का आकार भी है अहम

उंगलियों की लंबाई और मोटाई भी आपके व्यक्तित्व को दर्शाती है. लंबे और पतले उंगलियों वाले लोग रचनात्मक होते हैं, जबकि मोटी उंगलियों वाले अधिक व्यावहारिक और मेहनती होते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ