Vastu Tips: यह पौधा दिलाएगा मां लक्ष्मी का भरपूर आशीर्वाद! कभी खाली नहीं रहेगी जेब

Vastu Tips Harshringar Plant: वास्तु शास्त्र में हरश्रृंगार का विशेष महत्व है। जानकार बताते हैं कि इस पौधे को सही दिशा में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। परिणामस्वरूप धन में वृद्धि होती है।

Vastu Tips Harshringar Plant

Vastu Tips Harshringar Plant: वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को लगाने के लिए सभी सही दिशा का जिक्र किया गया है। जिस प्रकार तुलसी, शमी, मनी प्लांट इत्यादि पौधों को लगाने के लिए उचित और खास दिशा बताई गई है, उसी तरह हरश्रृंगार के पौधों को लगाने के लिए भी सही दिशा बताई गई है। कहते हैं कि शुभ फल प्रदान करने वाले पौधों को वास्तु के अनुसार लगाया जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आइए अब वास्तु शास्त्र के अनुसार, जानते हैं कि हरश्रृंगार का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए।

विज्ञापन

हरश्रृंगार में माना गया है मां लक्ष्मी का वास

धार्मिक मान्यतानुसार, हरश्रृंगार में मां लक्ष्मी का वास होता है। पौराणिक मान्यता है कि हरश्रृंगार का पौधा मां लक्ष्मी को भी प्रिय है। कहते हैं कि हरश्रृंगार का पौधा जिस घर में लगा होता है, वहां मां लक्ष्मी वास करती हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में हरश्रृंगार का पौधा लगाने से वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से घर-परिवार में धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती।

विज्ञापन

News24 Whatsapp Channel

हरश्रृंगार को किस दिशा में लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हरश्रृंगार का संबंध मां लक्ष्मी से होने का कारण इसे उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि देवी-देवताओं का वास ईशान कोण में होता है। ऐसे में अगर हरश्रृंगार को इस दिशा में लगाया जाता है तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। इतना ही हीं, सही दिशा में हरश्रृंगार का पौधा लगाने से मन भी प्रसन्न रहता है।

विज्ञापन

और कहां लगा सकते हैं हरश्रृंगार का पौधा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरश्रृंगार का पौधा किसी मंदिर के पास लगाने से भी देवी-देवताओं का आशीर्वाद और पुण्य की प्राप्ति होती है। इस संबंध में धर्म-शास्त्रों के जानकार बताते हैं कि जब कोई मंदिर के आसपास इस पौधे को लगाता और समय आने पर जब इसके फूल किसी के माध्यम भगवान को चढ़ता है तो पौधा लगाने वाले को भी पुण्य की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

इस दिशा में ना लगाएं हरश्रृंगार

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हरश्रृंगार के पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में न लगाएं। हालांकि ऐसा नहीं है कि इस दिशा में लगाने से पेड़ में फूल नहीं आएंगे, मगर धन प्राप्ति का उद्देश्य अधूरा रह सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ