Hariyali Teej 2024: सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज के पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ शिवजी और मां पार्वती की उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि अगर इस खास दिन महिलाएं व्रत रखती हैं, तो उन्हें देवी-देवताओं का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा उनके पति की आयु बढ़ती है और वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। हालांकि इस बार हरियाली तीज का पर्व बेहद खास है, क्योंकि इस दिन तीन शुभ योग का निर्माण हो रहा है।
हरियाली तीज का व्रत कब रखा जाएगा?
हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण माह की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि पर हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। इस बार शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 07 अगस्त 2024 को है यानी इसी दिन हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा। 07 अगस्त को रवि योग, परिघ योग और शिव योग का संयोग बन रहा है, जो पांच राशियों के लोगों के लिए अति शुभ रहेगा। चलिए जानते हैं कई साल बाद बने इस महासंयोग से किन-किन राशियों के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
तुला राशि:
पिता के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होने लगेगा। गृहस्थ जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। शादीशुदा कपल की घर खरीदने की इच्छा अगले माह तक पूरी हो सकती है। छात्रों को परीक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त होंगे, जिसकी वजह से माता-पिता आपको मनचाहा गिफ्ट दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें- पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं जरूर रखें हरियाली तीज का व्रत, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और उपाय
मकर राशि:
कारोबारियों को कर्ज से जल्द ही मुक्ति मिल सकती है, जिससे एक बार फिर बिजनेस में तेजी आएगी। अच्छा मुनाफा होने के कारण आर्थिक स्थिति भी पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत होगी। दुकानदारों की कमाई में भी इजाफा होने की संभावना है। कुंडली में वाहन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं।
मीन राशि:
नौकरीपेशा लोगों की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। मीन राशि के लोगों की बहन का रिश्ता तय होने की संभावना है। दुकानदार जल्द ही नई दुकान खरीद सकते हैं। जो लोग पिछले काफी समय से बीमार हैं, उनकी सेहत में जल्द ही सुधार हो सकता है।
वृश्चिक राशि:
बिजनेसमैन की कुंडली में नई कार खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। इसके अलावा माता-पिता से उपहार भी मिल सकता है। जो लोग बीते कई समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जा सकता है।
कुंभ राशि:
खेल, हेल्थ और मनोरंजन के क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों की मनचाही कंपनी में जॉब लग सकती है। जहां सैलरी तो ज्यादा मिलेगी ही। इसी के साथ पद में भी इजाफा होगा। इनकम में वृद्धि होने के कारण जल्द ही आप कार या बाइक खरीद सकते हैं। बिजनेसमैन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घूमने शहर से बाहर जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- जुलाई में मकर राशि के स्वामी चमकाएंगे इन लोगों की किस्मत; सेहत और करियर दोनों में होगा सुधार
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines