Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज का व्रत सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। साल 2023 में हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त, शनिवार को रखा जाएगा। दरअसल हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा तृतीया तिथि में रखा जाता है। ऐसे में दृक पंचांग के अनुसार, तृतीया तिथि की शुरुआत 18 अगस्त को रात 8 बजकर 01 मिनट से होगी। जबकि इस तिथि का समापन 19 अगस्त को रात 10 बजकर 19 मिनट पर होगा। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हरियाली तीज पर कुछ शुभ योग भी बन रहे हैं। इस दिन सिद्ध योग, साध्य योग और रवि योग का निर्माण होगा। जो कि हरियाली तीज की पूजा के लिए बेहद शुभ है। आइए अब जानते हैं कि हरियाली तीज पर महिलाओं को क्या नहीं करना चाहिए।
ना करें काले रंग का इस्तेमाल
सनातन धर्म में काले रंग को शुभ नहीं माना गया है। यही वजह है कि किसी भी शुभ और मांगकिल कार्यों में काले रंग का उपयोग नहीं किया जाता है। ऐसे में हरियाली तीज के दिन सुहागिन व्रती महिलाओं को भूल से भी काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। दरअसल असर ऐसा करने से व्रत-पूजा का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है। इसके अलावा इस दिन सुहागिन स्त्रियों को काले रंग की चूड़ियां पहनने से भी परहेज करना चाहिए। दरअसल ऐसा करने से शादीशुदा जिंदगी में तनाव बढ़ता है।
यह भी पढ़ें: कुंवारी कन्याएं हरियाली तीज पर कर लें ये 1 काम, हो जाएगा चट मंगनी पट विवाह
न करें दूध का सेवन
हरियाली तीज में शिवजी की पूजा का विधान है। ऐसे में इस दिन भगवान शिव को दूध अर्पित किया जाता है। ऐसे में इस दिन व्रती महिलाओं को दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पूजन का शुभ फल नहीं मिलता है। इसके अलावा व्रती महिलाओं को चाहिए कि वे शुभ मुहूर्त में भी व्रत को खोलें।
लड़ाई-झगड़े से बचें
हरियाली तीज के दिन व्रती महिलाओं को किसी से भी लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इस दिन महिलाओं को क्रोध पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। व्रत-पूजन के दौरान किसी भी बुजुर्ग या अन्य सुहागिन महिलाओं को कड़वे शब्द ना बोलें। मान्यता है कि ऐसा करने से पूजा का पूरा फल प्राप्त नहीं होता। इतना ही नहीं, ऐसा करने से पति की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है।
पूजा संपन्न होने से पहले ना करें जल का सेवन
हरियाली तीज व्रत के दिन अधिकांश महिलाएं निर्जला व्रत का संकल्प लेती हैं और ऐसा करती भी हैं। ऐसे में व्रत-पूजन की शुभता को बरकरार रखने के लिए इस दिन पूजा से पहले भूलकर भी जल का सेवन ना करें। मान्यता है कि ऐसा करने से व्रत टूट जाता है।
यह भी पढ़ें: सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज पर जरूर कर लें ये उपाय, पति को मिल जाएगी साढ़ेसाती-ढैय्या से मुक्ति
ना बनाएं शारीरिक संबंध
हरियाली तीज का व्रत बेहद पवित्र माना जाता है। ऐसे में इस दिन व्रती महिलाएं भूलकर भी शारीरिक संबंध ना बनाएं। वहीं इस दिन सुहागिन महिलाओं के पति को भी इंद्रीय पर नियंत्रण रखना चाहिए। दरअलस ऐसा करने से व्रत भंग हो जाता है और इसका उल्टा प्रभाव पड़ता है। साथ ही दांपत्य जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
13 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines