कुंवारी कन्याएं हरियाली तीज पर कर लें ये 1 काम, हो जाएगा चट मंगनी पट विवाह
Edited By Dipesh Thakur

Credit- Freepik
Edited By Dipesh Thakur

Credit- Freepik
Hariyali Teej 2023: आमतौर पर धारण है कि हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। मगर यह व्रत अविवाहित कन्याओं के लिए भी फायदेमंद बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई बार कुंडली के कुछ ग्रह शादी-विवाह में बाधा उत्पन्न करते हैं। जिसकी वजह से कई बार सबकुछ तय होते हुए भी शादी कैंसिल हो जाती है। ऐसी स्थिति कुंवारी कन्याओं के लिए चिंता का कारण बनती हैं। हालांकि कुछ उपायों के जरिए शादी में आ रही रुकावटों को आसानी से दूर किया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, अगर शादी में अनावश्यक अड़चने आ रही हैं तो हरियाली तीज पर कुछ उपाय करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं। आइए जानते हैं कि हरियाली तीज पर किन उपायों को करने से शादी में आ रही अड़चने दूर हो जाती हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन कुंवारी कन्याओं की शादी में अड़चने आ रही हैं, उन्हें हरियाली तीज पर व्रत रखकर विधि-विधान से शिवजी की पूजा करनी चाहिए। माना जाता है कि हरियाली तीज पर इस उपाय को करने से जल्द ही शादी का योग बनता है।
यह भी पढ़ें: Lucky Zodiac: इन 4 राशि वालों पर हमेशा मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी, मिलता है राजा जैसा सुख
यह भी पढ़ें: 17 अगस्त से शुरू हो जाएंगे इन 4 राशि वालों के अच्छे दिन, शिवजी की कृपा से पलटेगी किस्मत!
हरियाली तीज हर साल सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, तृतीया तिथि की शुरुआत 18 अगस्त को रात 8 बजकर 49 मिनट से शुरू हो रही है। इसके साथ ही इसका समापन 19 अगस्त को रात 10 बजकर 32 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त को रखा जाएगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: