Hariyali Teej 2022: इन दिनों सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज की तैयारी में जुटी हैं। इस साल हरियाली तीज का पावन व्रत 31 जुलाई दिन रविवार को रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। सुहागिन महिलाओं के लिए ये पर्व बहुत मायने रखता है। सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और पति की लंबी आयु की कामना के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं। इस दिन मां पार्वती के साथ-साथ भगवान शिव शंकर की पूरे विधि-विधान से पूजा अचर्ना की जाती है।
और पढ़िए –Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार को इन उपायों से खुश होती हैं मां लक्ष्मी, धन की भी नहीं होती कमी
इस व्रत को सुहागिन महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए विधि पूर्वक करती हैं। साथ ही निर्जला व्रत रखकर माता पार्वती की पूजा करती हैं। करवा चौथ व्रत की ही तरह ये व्रत भी निर्जला होता है। कहते हैं हरियाली तीज का व्रत करवा चौथ से भी ज्यादा कठिन माना जाता है, क्योंकि इसके करवा चौथ पर तो चांद देखकर व्रत का पारण करते हैं लेकिन हरियाली तीज पर पूरे दिन भूखे-प्यासे रहना होता है और अगले दिन व्रत खोला जाता है।
हरियाली तीज शुभ मुहूर्त (Hariyali Teej Shubh Muhurt)
आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 31 जुलाई को सुबह 6 बजकर 32 मिनट से शुरू हो रही है। जो महिलाएं पूजा करना चाहती हैं वे 6 बजकर 32 मिनट से 8 बजकर 30 मिनट तक पूजा कर सकती हैं। इसके अलावा प्रदोष काल में पूजा का मुहूर्त शाम के समय 6 बजकर 33 मिनट से रात 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।
हरियाली तीज का महत्व (Hariyali Teej Importance)
सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज व्रत बहुत ही खास होता है। हरियाली तीज के खास मौके पर महिलाएं झुला झुलती हैं और सावन के गीत गाती हैं। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनका कठोर तप से भोलेनाथ प्रसन्न होकर हरियाली तीज के दिन माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया था। इस व्रत को करने से सुहागिन महिलाओं को अंखड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं, अगर कुंवारी लड़कियां इस व्रत को रखती हैं, तो उन्हें भी महादेव जैसा वर जीवनसाथी के रूप में मिलता है।
हरियाली तीज पूजा विधि (Hariyali Teej Puja Vidhi)
हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी लड़कियां भी रखती हैं। इसके लिए महिलाएं सबसे पहले सुबह उठकर नहा लें और साफ कपड़े पहन लें। इसके बाद पूजा वाले जगह पर शिव-पार्वती जी के साथ गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें और मां को श्रृंगार के सामान जैसे चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, सिंदूर चढ़ाएं.साथ ही शिव जी को भांग, धतूरा, अक्षत, बेलपत्र, धूप, वस्त्र आदि चढ़ाएं। अब भगवान की आरती करें और महादेव का ध्यान करें।
और पढ़िए – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
37 mins agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
23 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines