Happy Birthday PM Modi: कहते हैं समय बहुत बलवान होता है। जी हां, मैं बात कर रहा हूं हमारे प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की। आज 17 सितंबर 2023 को मोदी जी पूरे 73 वर्ष के हो गए हैं। इस शुभ दिन पर उनको अनेकानेक बधाई। आइए अब हम वैदिक ज्योतिष के अनुसार इनकी जन्म कुंडली का विश्लेषण करते हैं।
क्या बोलती है मोदी जी की कुंडली?
लग्न कुंडली के अनुसार मोदी जी की कुंडली वृश्चिक लग्न की है। इनकी कुंडली के स्वामी मंगल देव है। मोदी जी की लगन व जन्म राशि वृश्चिक ही है। इसलिए कुछ महत्वपूर्ण बिंदूओ की बात करते हैं।
यह भी पढ़ें: पूजा करते समय जलाएं इस तेल का दीपक, लक्ष्मी मां की होगी कृपा
1. मंगल व चंद्रमा लग्न में स्थित है वहां मंगल देव रोचक नाम का पंच महापुरुष योग बनते हैं। व चंद्रमा के साथ नीच भंग राजयोग भी बनाते हैं।
2. मंगल देव छठे व पहले घर के स्वामी है वह लग्न में बैठे हैं इसलिए दुश्मन कभी भी इनसे जीत नहीं पाएंगे।
3. सप्तमेश शुक्र देव दशम भाव में बैठा है। उनके साथ चतुर्थ भाव के स्वामी शनि देव भी दशम भाव में बैठे हैं। अर्थात न्याय से जुड़ी बातें हमेशा करेंगे।
4. गुरु व शुक्र केंद्र में आमने-सामने बैठे हैं। इसका मतलब जो जैसी भाषा में समझेगा उसको वह वैसे ही समझाएंगे। अर्थात जैसे को तैसा। यह हमेशा जनहित में देश हित में ही कार्य करेंगे।
4. चतुर्थ व दर्शन भाव को शनि देव प्रभावित कर रहे हैं। अतः हमेशा न्याय संगत व तर्कसंगत बातें करेंगे।
5. एकादश भाव में सूर्य व बुध बुध आदित्य योग भी बनाते हैं। अतः आप हमेशा राजा की तरह रहेंगे वह देश को एक सम्मानजनक स्थिति में पहुंचा देंगे।
मई 2023 से मंगल में बृहस्पति की अंतर्दशा 21 अप्रैल 2024 तक चलेगी। मंगल की महादशा 29 नवंबर 2021 से 29 नवंबर 2028 तक रहेगी। अतः मंगल की दशा में भी प्रधानमंत्री जी को बहुत लाभ होगा। भारतीय सेना का सम्मान पूरी दुनिया में बढेगा। रोचक पंच महापुरुष योग के कारण मोदी जी की छवि एक निडर नेता की होगी। गुरु की अंतर्दशा के कारण दुनिया के सभी नेता मोदी जी को अपना नेता मानने लगेंगे। दशम भाव में शुक्र के कारण चुनौतियां तो बहुत मिलेंगी लेकिन मोदी जी इन सब पर बृहस्पति के कारण विजय पाएंगे। 2028 तक मंगल की महादशा के कारण भारत की सेना पूरे विश्व में एक सम्मानजनक स्थिति में होगी।
यह भी पढ़ें: घर के मंदिर में बस रख दें ये 2 मूर्तियां, पैसे के मामले में हर समय रहेंगे अमीर
आने वाला समय कैसा होगा
दोस्तों मंगल में बृहस्पति की अंतर्दशा के कारण आने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी जी की पार्टी की भारी विजय होगी व एक बार फिर से मोदी जी तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बनेंगे। अप्रैल 2024 से जून 2025 तक मोदी जी देश हित में बड़े फैसला करेंगे। जून 2025 से मैं 2026 तक मोदी जी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आ सकती हैं , जिसमें इन्हें अपने पेट का विशेष ध्यान रखना होगा। कुल मिलाकर के अगर हम देखें तो नवंबर 2028 तक निशकंटक राजसत्ता के योग है। विपक्ष या दुश्मन कितना भी प्रबल हो लेकिन 2028 अंत तक मोदी जी का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। अंत में एक बार फिर से माननीय प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की अनेक बधाइयां।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
12 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
13 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
15 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines