Hanumanji ke upay: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता और हनुमानजी को शनि का आराध्य बताया गया है। रामचरितमानस में भी एक स्थान पर आया है कि शनि को रावण ने अपने सिंहासन के नीचे बांध रखा था। मां सीता की खोज में जाते समय हनुमानजी ने शनि को मुक्त कर दिया था। इसके बाद से ही शनि ने हनुमान भक्तों को निर्भय होने का वर दिया था।
यदि आपकी जन्मकुंडली में भी शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या महादशा चल रही हो तो बजरंग बली की आराधना से सब संकट दूर होंगे। इस बार 6 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व आ रहा है। इस दिन कुछ आसान से उपाय करके आप शनि के अशुभ प्रभाव को शुभ बना सकते हैं। जानिए हनुमानजी के उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: एकादशी पर करें ये उपाय तो खरीद पाएंगे खुद की प्रोपर्टी, यह है तरीका
ऐसे करें हनुमानजी के ये उपाय (Hanumanji ke upay)
- हनुमान जन्मोत्सव पर व्रत रखें। प्रभु के मंदिर में जाकर भगवान सीताराम सहित उनकी पूजा करें और चमेली के तेल का दीपक जलाकर 11 बार हनुमानचालिसा का पाठ करें। इससे शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का अशुभ फल समाप्त होता है।
- हनुमान जन्मोत्सव पर शुभ मुहूर्त में 1100 बार हनुमानबाहुक का पाठ कर लें। इसके बाद प्रतिदिन 7 बार हनुमान बाहुक का जप करें। इससे असाध्य रोग भी शांत हो जाते हैं। रोग निवारण के लिए यह सर्वोत्तम उपाय माना गया है।
- किसी भी मंगलवार या शनिवार से आरंभ करके प्रतिदिन रात्रि 9 बजे बाद सुंदरकांड का पाठ करें। पाठ के बाद बजरंग बली को गुड़-चने का भोग चढ़ाएं। इसे स्वयं ग्रहण करें तथा परिजनों को भी बांटें। ऐसा करने से अगले 6 महीने में आपके ऊपर आने वाले सभी संकट दूर हो जाएंगे। साथ ही हनुमानजी के भी दर्शन होंगे।
यह भी पढ़ें: आज ही करें बिना पैसे का यह उपाय, तुरंत पूरी करेगा हर मनचाही इच्छा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
9 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines