Hanumanji ke Upay: हम सभी हनुमानचालिसा की शक्ति और सामर्थ्य से परिचित है। जहां कहीं भी हनुमानचालिसा का एक बार भी उच्चारण हो जाता है, वहां पर समस्त प्रकार की नेगेटिव शक्तियां और दुख, दर्द दूर हो जाते हैं। यदि इसका विधिवत अनुष्ठान किया जाए तो व्यक्ति अपने जीवन में जो चाहें वह सब पा सकता है।
प्रसिद्ध संत तथा वैष्णव संप्रदाय के अनुयायी संत रामभद्राचार्य के अनुसार हम अभी जो हनुमानचालिसा पढ़ते हैं, उसमें कई गलतियां करते हैं। यदि इन गलतियों को सुधार लिया जाए तो हमें शीघ्र लाभ होगा और हमारी सभी परेशानियां चुटकी बजाते दूर होंगी। जानिए इन गलतियों के बारे में
यह भी पढ़ें: आज ही करें वटवृक्ष का यह उपाय, हनुमानजी पूरी करेंगे हर इच्छा
हनुमानचालिसा में करते हैं ये गलती
बजरंग बली की आराधना करते समय हनुमानचालिसा में एक पंक्ति आती है, ‘शंकर सुवन केसरी नंदन’। संत रामभद्राचार्य व अन्य विद्वानजनों के अनुसार यह पंक्ति गलत है, सही पंक्ति ‘शंकर स्वयं केसर नंदन’ है। यदि पूरी हनुमानचालिसा में केवल इस एक पंक्ति की गलती को सुधार लिया जाए तो शीघ्र लाभ होता है और सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।
यह भी पढ़ें: हर मर्ज का इलाज है हनुमानजी के ये उपाय, तुरंत दूर होंगी सब बाधाएं
हनुमानचालिसा पढ़ते समय रखें ये सावधानी
आप जब भी हनुमानजी की आराधना करें तो ध्यान रखें कि कम से कम पांच मिनट के लिए भगवान राम का स्मरण अथवा नाम जप अवश्य करें। यदि अन्य सभी पूजा-पाठ कर लिए जाए परंतु भगवान राम का नाम नहीं लें तो बजरंग बली प्रसन्न नहीं होते हैं। परन्तु यदि सारे उपाय छोड़ कर केवल मात्र राम नाम का जप किया जाए तो हनुमानजी न केवल प्रसन्न होते हैं, वरन साक्षात दर्शन देकर मनचाहा वरदान भी देते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
19 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
21 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines