हिंदू धर्म में भगवान हनुमान को शक्ति, भक्ति और समर्पण का प्रतीक माना गया है। वे भगवान शिव के रुद्रावतार माने जाते हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। हर साल ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार को ‘बड़ा मंगल’ के रूप में मनाया जाता है। इस बार ज्येष्ठ माह में कुल 5 बड़ा मंगल पड़ है। इस दिन हनुमानजी की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, हनुमानजी को 5 राशियों के लोग प्रिय हैं। ये राशियां हैं- मेष, वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ।
इस बार बड़ा मंगल 13 मई 2025 को पड़ रहा है, जो कई शुभ संयोगों के साथ आ रहा है। इस बार का बड़ा मंगल इसलिए भी खास है, क्योंकि इस दिन से ज्येष्ठ माह की शुरुआत हो रही है। इसके साथ ही वरियान योग, विशाखा और अनुराधा नक्षत्र का अद्भुत संयोग बन रहा है। इन पांचों 5 राशियों पर बजरंग बली की विशेष कृपा रहने वाली है। इन राशियों के जातकों को धन, सफलता और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं, बड़ा मंगल उनके लिए खुशियों की कौन-सी सौगात लेकर आ रहा है?
ये भी पढ़ें: धन-वैभव आने से पहले दिखते हैं ये 7 संकेत, जाग जाता है सोया भाग्य
मेष राशि
मंगल ग्रह के स्वामी मेष राशि के जातकों के लिए यह दिन अत्यंत शुभ रहेगा। हनुमानजी की कृपा से रुके हुए कार्य बनने लगेंगे और कार्यस्थल पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं, साथ ही पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष बना रहेगा। हनुमान जी की विशेष कृपा पाने के लिए इस दिन लाल चोला चढ़ाएं और ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए बड़ा मंगल सौभाग्य लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और निवेश के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे और मानसिक शांति मिलेगी। बिजनेस में अचानक लाभ हो सकता है और कोई पुराना रुका पैसा वापस मिल सकता है। हनुमानजी को प्रसन्न कर अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए गुड़ और चने का भोग अर्पित करें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों पर हनुमानजी की विशेष कृपा होगी। करियर में तरक्की के प्रबल योग हैं। कोई बड़ा निर्णय लेना हो तो यह समय उपयुक्त है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लोग आपके नेतृत्व को सराहेंगे। जो लोग परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता के संकेत मिल सकते हैं। हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं और ‘राम नाम’ का जप करें। इस उपाय से आप पर हनुमानजी की कृपा बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को अचानक धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव आ सकते हैं जो भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। नौकरी में प्रमोशन या स्थानांतरण के अच्छे योग हैं। विदेश से जुड़े कामों में भी सफलता के अवसर मिल सकते हैं। अपने अभीष्ट की सिद्धि के लिए हनुमानजी को सिंदूर मिश्रित तेल अर्पित करें और मंगलवार व्रत रखें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए बड़ा मंगल विशेष लाभदायक है। हनुमानजी की कृपा से मानसिक तनाव कम होगा और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आप बजरंग बाण का पाठ करें और लाल फूल चढ़ाएं। इससे आपके जीवन के सभी कष्टों का अंत जल्द ही हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: भगवान बुद्ध की 10 अनमोल शिक्षाएं, इसे अपनाने से बदल जाती है जिंदगी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines