Hanuman Jayanti 2023: हनुमान जयंती आज, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त व पूजा विधि

Hanuman Jayanti 2023: कर्नाटक में हनुमान जयंती आज मनाई जा रही है। मान्यता है कि यहां हनुमान जयंती मार्गशीर्ष त्रयोदशी को मनाई जाती है।

Hanumanji

Hanuman Jayanti 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, हनुमान जयंती आज यानी 24 दिसंबर 2023 को मनाई जा रही है।  यह जयंती खासकर कर्नाटक में मनाई जाती है। वैसे उस राज्य के निवासी जहां कहीं रहते हैं, वे इस हनुमान जयंती को आस्था से मनाते हैं। दृक पंचांग के अनुसार, कर्नाटक में हनुमान जयंती मार्गशीर्ष माह की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन राम भक्त हनुमान की विधि-विधान से पूजा की जाती है। हनुमान जयंती से संबंधित शुभ तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि आदि सभी चीजों के बारे में विस्तार से जानिए।

विज्ञापन

हनुमान जयंती की शुभ तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, हनुमान जयंती की तिथि की शुरुआत 24 दिसंबर (रविवार) को सुबह 6 बजकर 24 मिनट से हो रही है और समापन 25 दिसंबर दिन सोमवार की सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार, हनुमान जयंती 24 दिसंबर को मनाई जा रही है। कहा जाता है कि इस दिन सूर्योदय से पहले हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिए हनुमान जयंती के दिन ब्रह्म मुहूर्त में मंदिरों में कीर्तन का आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन

हनुमान जयंती की पूजा विधि

विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जयंती के दिन पूजा करने से एक लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। उसके बाद उस पर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें।

प्रतिमा स्थापित करने के बाद हनुमान जी के मस्तक पर सिंदूर का तिलक लगाएं।

विज्ञापन

उसके बाद धूप, अगरबत्ती और दीया जलाएं।

दीपक जलाने के बाद हनुमान जी की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराएं।

विज्ञापन

उसके बाद जल से अभिषेक करें।

स्नान कराने के बाद हनुमान जी को सुपारी, फूल, चावल, गुड़, केला और मिठाई अर्पित करें।

विज्ञापन

पंडित जी के अनुसार, इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना बेहद शुभ होता है। साथ ही हनुमान जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

पाठ और मंत्रों का जाप करने के बाद आरती उतारें और भगवान जी के सामने प्रार्थना करें।

विज्ञापन

मान्यता है इस तरह विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से हनुमान जी सारी मनोकामना पूर्ण कर देते हैं। साथ ही अपनी कृपा भी बनाए रखते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ