Guruwar ke Upay: सावन के आठवें गुरुवार को करें ये चमत्कारी उपाय, नौकरी में तरक्की के साथ होगा धन लाभ

Guruwar ke upay Puja

Guruwar ke Upay: आज 24 अगस्त 2023 और सावन मास का आठवां गुरुवार है। अधिक मास के कारण सावन का महीना इस साल करीब दो महीने का है। हालांकि अब सावन का महीना अपने अंतिम पड़ाव पर है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि सावन का महीना जहां भोले शंकर का पसंदीदा महीना है वहीं गुरुवार का दिन जग का पालनकर्ता भगवान विष्णु का माना जाता है। इसके साथ ही बृहस्पति को देवाताओं के गुरु भी कहा है और उनसे भी संबंध है।

विज्ञापन

बृहस्पति को सुख, शांति सौभाग्य, दाम्पत्य जीवन, वैभव और राजयोग का कारक जाता है। जबकि भगवान विष्णु जगत के पालनकर्ता, समस्त सुखों के दाता हैं। मान्यता के मुताबिक इनकी आराधना मात्र से जातक के सभी कष्ट दूर होते हैं।

ऐसे में गुरुवार को दिन अगर कुछ उपाय किए जाएं तो जातक के जीवन की सभी समस्या समाप्त होती है और उनके जीवन सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। तो आइये जानते हैं गुरुवार के किए जाने के वाले कुछ उपायों के बारे में…

विज्ञापन

गुरुवार के आसान उपाय (Guruwar ke Upay)

विज्ञापन
  • गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना करने के सा बड़ा लाभ होता है।
  • गुरुवार के दिन गुरु बृहस्पति की भी पूजा अर्चना करनी चाहिए।
  • मान्यता के मुताबिक केले पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। ऐसे में गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने का काफी लाभ होता है।
  • केले पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है, ऐसे में गुरुवार के दिन केले का सेवन वर्जित माना गया है।
  • गुरुवार के दिन केले के पेड़ के पास दीपक जलाना शुभ माना गया है और मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
  • गुरुवार के दिन केले के पेड़ की जड़ के टुकड़े को पीले कपड़े में बांध कर रखने से धन-शिक्षा से संबंधित बाधाएं खत्म होती है।
  • गुरुवार के दिन पानी में हल्दी डालकर स्नान करना फलदायी माना गया है।
  • गुरुवार के दिन पीले रंग का कपड़ा पहनना फलदायी माना गया है। ऐसा करने से जातक को ग्रहों का साथ मिलता है और किस्मत भी देने लगता है।

यह भी पढ़ें-  Aaj ka Panchang, 24 August 2023: आज सर्वार्थसिद्धि योग के साथ बना इन्द्र योग, इन मुहूर्त में कर सकेंगे सभी शुभ कार्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी गई है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के जानकार से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ