Sunil Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Aaj ka Panchang, 24 August 2023: आज गुरुवार को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। पूरे दिन विशाखा और अनुराधा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.02 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.56 बजे होगा। चन्द्रोदय 12.54 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 11.34 बजे होगा।
शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – श्रावण, शुक्ल पक्ष
यह भी पढ़ें: Tulsi Ke Upay: तुलसी का पौधा सूख जाएं तो होता है अपशकुन, तुरंत करें ये उपाय, बचाव होगा
आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 10.13 बजे से 11.05 बजे तक एवं दोपहर में 3.24 बजे से 4.16 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 10.13 बजे से 11.05 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 3.24 बजे से 4.16 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सायं 5.08 बजे से 6.00 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 6.46 बजे से 7.38 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 5.54 बजे से 7.31 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 2.00 बजे से 3.37 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat: प्रदोष पर करें शिवजी के यह उपाय, मृत्यु को भी टाल देंगे भगवान भोलेनाथ
आज सुबह 6.02 बजे से 7.39 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.29 बजे से 2.06 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.56 बजे से रात्रि 8.19 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.37 बजे तक इन्द्र योग रहेगा। सुबह 9.04 बजे से अगले दिन सुबह 6.03 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.38 बजे से 3.30 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त का समय दोपहर 12.03 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। अमृत काल रात्रि 10.46 बजे से 12.22 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।